रोहित शर्मा की टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री, ICC ने खुद बुलाकर दी बड़ी जिम्मेदारी, फैंस में ख़ुशी की लहर
T20 World Cup 2026: साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत को गर्व दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मुंबई में इस वर्ल्ड कप के शेड्यूल की घोषणा करते समय हुए कार्यक्रम में रोहित को बुलाकर यह काम दिया गया।
आईसीसी ने रोहित को इस टूर्नामेंट का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे, और रोहित का योगदान टूर्नामेंट को और भी खास बनाएगा। रोहित शर्मा का नाम क्रिकेट फैंस के बीच हमेशा सम्मान और विश्वास का पर्याय रहा है।

ब्रांड एम्बेसडर के रूप में उनकी जिम्मेदारी केवल प्रचार तक सीमित नहीं होगी, बल्कि वह युवा खिलाड़ियों और फैंस को टूर्नामेंट के प्रति उत्साहित करने का काम भी करेंगे। उनकी मौजूदगी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आकर्षण और बढ़ जाएगा।
आईसीसी के हेड जय शाह की मौजूदगी में रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। रोहित शर्मा ने इसे एक बड़ा सम्मान बताया गया और कहा कि खेलने के बाद अब मैचों को देखना एक अलग अनुभव होगा। उन्होंने टीम इंडिया में इस बार काफी प्रतिभाशाली प्लेयर्स होने का दावा किया।
शेड्यूल की घोषणा में मुख्य आकर्षण का केंद्र भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की डेट रही। कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा। ग्रुप ए में भारत के साथ पाकिस्तान के अलावा नीदरलैंड्स, नामीबिया और यूएस को रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications