रोहित शर्मा के वीडियो ने मचाई हलचल, क्यों अचानक पहुंचे अस्पताल, क्या बीमार हैं हिटमैन?
Rohit Sharma: भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने फैन्स की धड़कनें बढ़ा दी, अचानक वह सोमवार रात मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर देखे गए। जैसे ही ये खबर और तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर फैंस की चिंता बढ़ गई कि आखिर रोहित अस्पताल क्यों पहुंचे?
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में रोहित शर्मा को अस्पताल में प्रवेश करते हुए देखा गया, जहां वो सीढ़ियों पर सावधानी से चलते हुए नजर आए। वीडियो में यह भी देखा गया कि उन्होंने मीडिया द्वारा पूछे जा रहे सवालों को नजरअंदाज किया और बिना कोई टिप्पणी किए अंदर चले गए।

रोहित शर्मा के साथ एक अन्य व्यक्ति भी नज़र आ रहा है और दोनों अस्पताल के अंदर चले गए। इससे सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही हैं। हालांकि रोहित शर्मा के स्वास्थ्य में कोई समस्या नहीं थी। हाल ही में उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास किया है। ऐसे में सवाल यह है कि रोहित क्यों रात को अस्पताल में गए हैं।
अक्टूबर में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। उस सीरीज में रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए नज़र आएंगे। टेस्ट और टी20 से रिटायर हो चुके रोहित को फैन्स ज्यादा से ज्यादा खेलते हुए देखना चाहते हैं। इसी साल रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी का ख़िताब अपने नाम किया था।












Click it and Unblock the Notifications