'मैं क्रिकेट छोड़ना चाहता था', Rohit Sharma का दर्दनाक खुलासा, फिर एक फैसले ने बदली तकदीर

Rohit Sharma News: क्रिकेट की दुनिया में 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने हाल ही में गुड़गांव में एक कार्यक्रम के दौरान दिल खोलकर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद वह इतने टूट गए थे कि उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया था। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने खुद को एक और चांस देने का मन बनाया।

रोहित ने किया दर्दनाक खुलासा (Rohit Sharma News)

रोहित ने बताया कि जब अहमदाबाद के मैदान पर भारत का विश्व विजेता बनने का सपना टूटा, तो वह सदमे में थे। रोहित ने कहा कि मैंने साल 2022 में कप्तानी संभालने के बाद से अपना सब कुछ इस वर्ल्ड कप के लिए झोंक दिया था। जब हम हार गए, तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। मेरे शरीर में बिल्कुल ऊर्जा नहीं बची थी और मुझे लगा कि अब मैं और नहीं खेल पाऊंगा।

Rohit Sharma 1

लगातार 10 मैच जीतकर मारी थी फाइनल में एंट्री

भारतीय टीम ने उस टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। रोहित इस हार से इतने आहत थे कि उन्होंने कई महीनों तक सार्वजनिक जीवन और क्रिकेट से दूरी बना ली थी। उन्होंने बताया कि उस समय निराशा से बाहर निकलना और खुद को फिर से तैयार करना उनके जीवन का सबसे कठिन सबक था। उन्होंने आत्म-मंथन किया और खुद को याद दिलाया कि उन्हें इस खेल से प्यार है, और एक हार पर वह सब कुछ खत्म नहीं कर सकते।

साल 2027 के वर्ल्ड कप पर है नजर

रोहित ने उस दुख को अपनी ताकत बनाया। उन्होंने अपना पूरा ध्यान 2024 के टी20 विश्व कप पर लगाया। इसके बाद भारत ने रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता और फिर 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। साल 2023 की उस एक हार ने रोहित को अंदर से और मजबूत बना दिया। अब रोहित शर्मा की नजरें उस अधूरे सपने पर हैं जो 2023 में अधूरा रह गया था।

अब रोहित शर्मा की नजरें उस अधूरे सपने पर हैं जो साल 2023 में अधूरा रह गया था। उन्होंने आधिकारिक तौर पर साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप को अपना अगला बड़ा लक्ष्य घोषित कर दिया है। वह अपनी ट्रॉफी कैबिनेट में उस आखिरी कमी को पूरा करना चाहते हैं और एक विश्व विजेता कप्तान के रूप में अपने करियर का शानदार अंत करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+