रोहित शर्मा या ईशान किशन में कौन होगा बाहर? मुंबई इंडियंस को करना पड़ेगा एक खिलाड़ी रिलीज

आईपीएल की मेगा नीलामी को लेकर रिटेंशन पॉलिसी आने वाली है। बीसीसीआई इस बारे में आज घोषणा कर सकती है। खबरों के अनुसार पांच प्लेयर्स को रिटेन किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो कई टीमों से दिग्गजों को बाहर करने की नौबत आएगी।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को अगर इस बार भी कमान थमाई जाती है, तो अन्य प्लेयर्स के ऊपर गाज गिर सकती है। पांच प्लेयर्स में रिटेन किसे किया जाएगा और किसे बाहर करने का फैसला लिया जाएगा। यह देखने वाली बात होगी।

ishan kishan and rohit sharma

रोहित शर्मा को इस बार रिलीज करने की बातें सामने आ रही हैं। रोहित शर्मा को किसी अन्य टीम में कप्तान बनाने की खबरें भी आई हैं। ऐसे में उनको रिलीज किया जा सकता है। अगर रोहित शर्मा को रिटेन करने का फैसला लिया जाता है, तो बाहर किसे किया जाएगा।

पांच रिटेन में तीन भारतीय और दो विदेशी रखे जाने की घोषणा हो सकती है। ऐसा होने पर ईशान किशन को बाहर किया जाएगा। सूर्यकुमार यादव और बुमराह भी हैं। इन दोनों को अगर पांड्या के साथ रखा जाता है, तो ईशान किशन और रोहित शर्मा दोनों को बाहर किया जा सकता है। इस तरह मुंबई इंडियंस में मामला फंसता दिख रहा है।

मुंबई इंडियंस की टीम में विदेशी खिलाड़ी कौन होगा, जिसे रिटेन किया जा सकता है। टिम डेविड इस टीम के साथ काफी समय से बने हुए हैं। उनको रखा जा सकता है। उनके अलावा कोएट्जी और डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में बरकरार रखा जा सकता है।

हार्दिक पांड्या को अगर मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाया जाता है, तो उनको भी रिलीज किया जा सकता है। उस स्थिति में रोहित शर्मा को कप्तान बनाने का संकेत होगा। हालांकि रोहित शर्मा मुंबई को छोड़कर अब किसी अन्य टीम में जाने के बारे में सोच सकते हैं। आने वाले समय में स्थिति साफ़ हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+