MI vs SRH: रोहित शर्मा इतिहास रचने से एक कदम दूर, बन जाएंगे IPL में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Rohit Sharma: इस बार आईपीएल में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश ही रहा है। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान महज एक शतकीय पारी खेलने में सफल रहे हैं, बाकी मौकों पर रोहित की गर्जना देखने को नहीं मिली है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला होना है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर हैदराबाद के खिलाफ करो या मरो वाले मैच में खेलने के लिए हार्दिक पांड्या एंड कम्पनी मैदान पर उतरेगी। इस मैच में रोहित शर्मा के पास एक बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका रहेगा। वह बल्लेबाजी के दौरान मैदान पर आते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

rohit sharma

आईपीएल में आज रोहित शर्मा अपना 255वां मैच खेलने वाले हैं। बल्लेबाजी के दौरान उनकी 250वीं पारी होगी। अब तक आईपीएल में कोई भी अन्य बल्लेबाज बल्लेबाजी करते हुए 250 पारियां नहीं खेल पाया है। रोहित शर्मा ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

इस मामले में रोहित शर्मा से ठीक पीछे विराट कोहली चल रहे हैं। कोहली ने आईपीएल में कुल 240 पारियां खेली हैं। उनके अलावा लिस्ट में दिनेश कार्तिक और महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी है। कार्तिक ने 230 और धोनी ने 227 पारियों में बल्लेबाजी की है। शिखर धवन ने आईपीएल में 221 पारियां खेली हैं।

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन खराब रहा है। मुंबई को महज 3 मैचों में जीत मिली है और आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अगर मुंबई एक मैच हार जाती है, तो आधिकारिक रूप से आईपीएल के प्लेऑफ़ से बाहर हो जाएगी। मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद की फॉर्म देखते हुए हार्दिक पांड्या की टीम के लिए काम आसान नहीं होगा।

रोहित शर्मा ने इस सीजन आईपीएल में कुल 11 मुकाबले खेलने के बाद 326 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने शतक भी जमाया है। रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 105 रन रहा है। उनका स्ट्राइक रेट 154 से ज्यादा का रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+