नागपुर टेस्ट के लिए प्लेइंग XI को लेकर जारी है माथापच्ची, सूर्यकुमार और शुभमन गिल में कन्फ्यूज हैं रोहित

नागपुर टेस्ट के लिए रोहित शर्मा ने अभी प्लेइंग इलेवन की घोषणा नहीं की है। रोहित शर्मा का कहना है कि हम अभी सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल में से तय नहीं कर पा रहे हैं।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आगाज से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए प्लेइंग चुनना काफी मुश्किल काम नजर आ रहा है। नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए रोहित शर्मा ने एक दिन पहले प्लेइंग इलेवन की घोषणा नहीं की है। इसका मतलब है कि अंतिम एकादश का ऐलान टॉस के वक्त ही होगा। टीम इंडिया में 11 खिलाड़ियों को चुनना मुश्किल इसलिए हो रहा है, क्योंकि श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के टीम में नहीं होने से टीम कॉम्बिनेशन बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। अय्यर और पंत की जगह टीम में ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल को चुना गया है। अब चुनौती यह है कि इन खिलाड़ियों को कहां सैटल किया जाए।

पंत और अय्यर के जाने से बढ़ा है कन्फ्यूजन

पंत और अय्यर के जाने से बढ़ा है कन्फ्यूजन

बता दें कि ऋषभ पंत रोड एक्सीडेंट की वजह से मैदान से दूर हैं तो वहीं श्रेयस अय्यर चोटिल हैं। अय्यर को लेकर माना जा रहा है कि वो दिल्ली में 17 फरवरी से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले नागपुर टेस्ट में गिल, ईशान और सूर्यकुमार यादव की जगह को लेकर माथापच्ची जारी है। नागपुर टेस्ट मैच से पहले जो सवाल हर किसी के जहन में हैं वो यह हैं कि क्या शुभमन गिल व्हाइट बॉल क्रिकेट की तरह टेस्ट में भी ओपन करेंगे? अगर गिल ओपन करते हैं तो केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव और ईशान को कैसे मिडिल ऑर्डर में फिट किया जाएगा? ईशान की जगह केएस भरत को भी टीम में रखे जाने की चर्चाएं हैं। सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि गेंदबाजी डिपार्टमेंट को लेकर भी बहस छिड़ी हुई है।

हम अभी कुछ तय नहीं कर पाए हैं- रोहित शर्मा

हम अभी कुछ तय नहीं कर पाए हैं- रोहित शर्मा

इन सवालों के बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन को लेकर एक बड़ी प्रतिक्रिया मीडिया के सामने दी है। नागपुर टेस्ट की पूर्व संध्या पर रोहित शर्मा ने कहा कि टीम में अभी सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल के बीच फैसला नहीं हुआ है। दोनों ही खिलाड़ी इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। गिल ने वनडे में कई बड़ी शतकीय पारियां खेली हैं तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी अपने गेम से प्रभावित किया है, लेकिन हम यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि कल कौन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होगा। रोहित शर्मा की इस बात से इतना तो तय है कि उनके साथ पारी की शुरुआत केएल राहुल ही करेंगे। राहुल टीम के उपकप्तान भी हैं, इसलिए उन्हें बाहर नहीं बिठाया जा सकता। अब मसला मिडिल ऑर्डर का ही है, जहां गिल और सूर्या के अलावा ईशान भी दावेदारी ठोक रहे हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ टॉप ऑर्डर में खेले थे गिल

बांग्लादेश के खिलाफ टॉप ऑर्डर में खेले थे गिल

आपको बता दें कि केएल राहुल इस वक्त अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। हां इतना तो तय है कि वो रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टेस्ट सीरीज में टॉप ऑर्डर में खेलने वाले शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिडिल ऑर्डर में खेलने का मौका मिल सकता है। गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट शतक भी लगाया था। गिल और सूर्या के अलावा विकेटकीपर का चयन करना भी रोहित के लिए चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि पंत के चोटिल होने से ईशान किशन और केएस भरत में से कोई टीम का हिस्सा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+