Net Worth: दूसरी बार पिता बने रोहित शर्मा की कमाई कर देगी हैरान! करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं 'हिटमैन'

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बन गए हैं। रोहित और उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने शुक्रवार, 15 नवंबर को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। कपल पहले से ही एक बेटी समायरा के माता-पिता हैं। इस आर्टिकल में हम 'हिटमैन' की नेटवर्थ पर एक नजर डालेंगे।

टीम इंडिया के कप्तान की कुल संपत्ति करीब 215 करोड़ रुपये आंकी गई है। वेतन और मैच फीस के अलावा, वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और विज्ञापनों से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। शर्मा की वित्तीय सफलता क्रिकेट से परे भी है, जहां से उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है।

Rohit Sharma with Ritika Sajdeh

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रोहित शर्मा को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में A+ ग्रेड में रखा है। इस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके मुताबिक, एक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, एक वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपये, और एक टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये दिए जाते हैं।

रोहित शर्मा ने आईपीएस से की खूब कमाई
रोहित ने अपने आईपीएल के अब तक के इस सफर में खूब कमाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित अब तक IPL में सैलरी के रूप में 200 करोड़ के करीब धनराशि कमा चुके हैं। उनकी गिनती इस लीग में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले खिलाड़ियों में से एक के रूप में होती है।

रोहित शर्मा का कार कलेक्शन और आलीशान घर
रोहित शर्मा के पास मुंबई के वर्ली में एक 4 बीएचके फ़्लैट है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है। यह फ़्लैट दुनिया की 50 बेहतरीन हाईराइज बिल्डिंग में से एक में है। यहां से समुद्र का 270 डिग्री का नज़ारा दिखता है।

ये भी पढ़िए- ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के घर आया नन्हा मेहमान, दूसरी बार पिता बने 'हिटमैन'

रोहित शर्मा के कार कलेक्शन में लेम्बोर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus) के अलावा BMW M5 (Formula One version) और मर्सिडीज GLS 350d भी है। BMW की कीमत 1.55 करोड़ रुपए और मर्सिडीज की कीमत 1.05 करोड़ रुपए है। इसके अलावा रोहित शर्मा के कलेक्शन में BMW X3 और टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) जैसी कारें भी हैं।

2015 में शादी के बंधन में बंधे रोहित और रितिका
रोहित और रितिका दूसरी बार माता-पिता बने रोहित और रितिका ने 13 दिसंबर, 2015 को एक भव्य विवाह समारोह में शादी की, जिसमें क्रिकेट, खेल और मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियाँ शामिल हुईं। तीन साल बाद, जोड़े ने 2018 में समायरा का स्वागत किया और छह साल बाद वे फिर से अपने बेटे के गौरवान्वित माता-पिता बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+