रोहित शर्मा ने की टीवी की दुनिया में एंट्री, नए शो में मचाएंगे धमाल, कब और कहां होगा प्रसारण?
Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा अब क्रिकेट के मैदान के बाहर एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। रोहित शर्मा जल्द ही टेलीविजन और एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनका नया शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर आने वाला है। हालांकि, अभी शो के फॉर्मेट और प्रीमियर डेट को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
फ़िलहाल उनके शो के प्रीमियर और फ़ॉर्मेट को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है। इसकी घोषणा आने वाले समय में होगी लेकिन शो को लेकर टीचर सामने आ गया है। फैंस अब रोहित शर्मा के नए अवतार को देखने के लिए बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं।

सोनी ने इस नए प्रोजेक्ट का टीजर जारी किया है, जिसमें रोहित शर्मा अपने ही अंदाज में दिख रहे हैं, टीजर में वह शूटिंग सेट पर कैमरा और बाकी क्रू को निर्देश दे रहे हैं। इससे संकेत मिलता है कि क्रिकेट के बाद रोहित अब कैमरे के पीछे और सामने दोनों तरह की भूमिका में दर्शकों को नजर आ सकते हैं।
रोहित का फेमस डायलॉग चर्चा में
रोहित शर्मा ने एक बार टेस्ट मैच के दौरान फील्डरों को कहा था कि कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा। इसी डायलॉग को शो में पंच लाइन के रूप में इस्तेमाल कर दिया गया है। उस समय उनका वीडियो काफी फेमस हो गया था और आज भी कहीं न कहीं सोशल मीडिया पर इसके मीम्स चलते हैं।
शो में क्या हो सकता है?
यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो मस्ती-मजाक वाले अंदाज में ही होने वाला है। रोहित शर्मा इसमें क्या रोल अदा करेंगे, इसका खुलासा नहीं हुआ है। टीजर आने से फैंस की उत्सुकता बढ़ी है कि आखिर हिटमैन क्या करने वाले हैं। जल्दी ही शो को लेकर बाकी चीजें सामने आएगी।
शतक ने फेरा बीसीसीआई की योजना पर पानी
इंग्लैंड में हाल ही में खत्म हुई एकदिवसीय सीरीज में रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से जलवा दिखाया था। उन्होंने एक धाकड़ शतक जड़ते हुए हर आलोचक को जवाब दिया था। इसके साथ ही वर्ल्ड कप 2027 के लिए भी अपना दावा ठोक दिया। पहले यही माना जा रहा था कि इंग्लैंड दौरे के बाद रोहित नहीं खेलेंगे लेकिन उनके शतक ने बीसीसीआई की योजनाओं पर पानी फेर दिया।


Click it and Unblock the Notifications
