World Cup: हिटमैन रोहित ने बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, गेल, अफरीदी, मैकलम सबको पछाड़ा
Rohit Sharma most sixes: एकदिवसीय क्रिकेट में रोहित शर्मा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक बार जब उनका बल्ला चलने लगता है, तो कीर्तिमान स्थापित होते हैं। ऐसा ही कुछ अब हुआ है। अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्ड कप मैच के दौरान एक वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके बल्ले से आया है।
रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। वर्ल्ड क्रिकेट में रोहित शर्मा से ज्यादा छक्के किसी के नहीं हैं। वह इस मामले में पहले स्थान पर आ गए हैं। इस मामले में रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया।

रोहित शर्मा ने 473 पारियों में 555 छक्के जमा दिए। क्रिस गेल पहले नम्बर पर थे लेकिन अब वह नम्बर दो पर आ गए हैं। गेल के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूप में कुल 553 छक्के था। क्रिस गेल ने इन छक्कों के लिए कुल 551 पारियां खेली थी।
शाहिद अफरीदी ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 476 छक्के जमाए थे। उनके अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकलम ने भी 398 छक्के जड़े थे। इस लिस्ट में एक और कीवी खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल का नाम भी है। गप्टिल के नाम 383 छक्के हैं।
रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन भी पूरे किये। इस मामले में उन्होंने डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली। वॉर्नर और रोहित दोनों ने ही 19-19 पारियों में हजार रन पूरे किये। सचिन तेंदुलकर और एबी डीविलियर्स ने इस आंकड़े तक पहुँचने के लिए कुल 20-20 पारियों का सहारा लिया। इस तरह रोहित ने दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications