रोहित की टीम इंडिया ने 20 साल पहले की ऐतिहासिक जीत को किया सेलिब्रेट, जब गांगुली ने उतारी थी टीशर्ट

लंदन, जुलाई 13। इंग्लैंड को टी20 सीरीज में 2-1 से पटखनी देने के बाद टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में भी शानदार आगाज किया है। मंगलवार को ओवल के मैदान पर खेले गए पहले वनडे में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया। वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका था, जब भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से मात दी है। यह जीत भारत के लिए जीतनी खास थी, उतनी ही इंग्लैंड को चुभने वाली है, लेकिन कुछ भी हो टीम इंडिया की इस जीत ने उस ऐतिहासिक जीत की यादें ताजा कर दी, जो 20 साल पहले लॉर्ड्स के मैदान पर सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने दर्ज की थी।

रोहित की टीम इंडिया ने 20 साल पहले की यादें की ताजा

रोहित की टीम इंडिया ने 20 साल पहले की यादें की ताजा

आपको बता दें कि 13 जुलाई 2002 को ही सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में इंग्लैंड को मात दी थी। कल उस ऐतिहासिक जीत की 20वीं सालगिरह थी। इसी मैच में कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी टीशर्ट उतारकर लॉर्ड्स के मैदान पर लहराई थी। उस ऐतिहासिक मूमेंट को फैंस आज भी बहुत मिस करते हैं और उस जीत को गांगुली की कप्तानी में मिली शानदार जीत में से एक माना जाता है।

कुछ ऐसी थी वो ऐतिहासिक जीत

कुछ ऐसी थी वो ऐतिहासिक जीत

आपको बता दें कि नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 326 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य जीत के लिए रखा था। इंग्लैंड की तरफ से मार्केस ट्रेसकोथिक और नासीर हुसैन ने शतकीय पारी खेली थी। एंड्रयू फिलिटॉफ ने 40 रन बनाए थे। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद कैफ ने सबसे अधिक 87 रन बनाए थे। वहीं युवराज सिंह ने 69, सहवाग ने 45 और सौरव गांगुली ने 60 रनों का योगदान दिया था, लेकिन इस मैच का सबसे तगड़ा रोमांच आखिरी ओवर में देखने को मिला था, जब मोहम्मद कैफ ने तीन गेंद बाकि रहते हुए 2 विकेट से टीम को जीत दिला दी थी।

रोहित और धवन ने 19वें ओवर में ही जीता मैच

रोहित और धवन ने 19वें ओवर में ही जीता मैच

इस ऐतिहासिक जीत की 20वीं सालगिरह के मौके पर रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने इंग्लैंड को और भी करारी और शर्मनाक हार दी है। भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से रौंदकर तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा शिखर धवन की जोड़ी ने 19वें ओवर में ही मैच जीत लिया। रोहित शर्मा ने 58 गेंदों में ताबड़तोड़ 76 रन बनाए, जबकि शिखर धवन ने 54 गेंदों में 31 रन की पारी खेली। जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बुमराह ने इस मैच में 6 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद शमी को 3 और प्रसिद्ध कृष्णा को 1 विकेट मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+