रोहित का रुतबा बड़ा और मैदान पड़ा छोटा, जयपुर में हिटमैन को देख बेकाबू हुए फैंस, वीडियो ने मचाया तहलका

Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की दीवानगी का आलम यह है कि जहां भी वो कदम रखते हैं, वहां का नजारा किसी त्योहार जैसा हो जाता है। ताजा मामला जयपुर का है, जहां 'हिटमैन' को देखने के लिए प्रशंसकों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि सुरक्षा इंतजाम भी कम पड़ गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 12,000 दर्शक स्टेडियम के अंदर मौजूद थे, जबकि 5,000 से ज्यादा फैंस बाहर खड़े होकर अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक का इंतजार कर रहे थे। जयपुर का यह माहौल चीख-चीख कर कह रहा था कि रोहित का कद आज भारतीय क्रिकेट में कितना बड़ा हो चुका है।

rohit sharma

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बिजली की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे फैंस सेल्फी लेने की होड़ में रोहित शर्मा के बेहद करीब पहुंच गए। स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब प्रशंसकों ने रोहित को चारों तरफ से घेर लिया, जिससे 'हिटमैन' काफी असहज नजर आए। फैंस की इस बेकाबू भीड़ को देखते हुए तुरंत सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। सुरक्षा घेरा तोड़कर करीब आए फैंस को हटाने के लिए गार्ड्स को काफी मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर रोहित सुरक्षित रूप से आगे बढ़ सके।

Rohit Sharma का वीडियो वायरल

यह घटना दर्शाती है कि रोहित शर्मा के लिए फैंस का प्यार कभी-कभी खतरनाक मोड़ भी ले लेता है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जहां कुछ लोग इसे 'प्योर क्रेज' कह रहे हैं, वहीं कई लोग खिलाड़ी की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। बहरहाल, जयपुर की इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि रोहित शर्मा आज के दौर के सबसे लोकप्रिय क्रिकेट आइकन हैं।

Rohit Sharma ने मचाई तबाही

विजय हजारे ट्रॉफी में सिक्किम के विरुद्ध खेलते हुए रोहित शर्मा ने गदर काट दिया। हिटमैन ने 94 गेंदों का सामना करते हुए 155 रनों की पारी खेली। मुंबई ने आसानी से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+