Rohit Sharma Record: 150 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार होगा ऐसा, अनोखा रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब रोहित!

Rohit Sharma Record: भारतीय क्रिकेट के 'हिटमैन' रोहित शर्मा एक बार फिर इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से वडोदरा में शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज भारत के लिए काफी अहम है। रोहित शर्मा के लिए एक ऐसे शिखर को छूने का मौका है, जहां आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं पहुंच सका है।

रोहित शर्मा 650 छक्का पूरा करने के करीब (Rohit Sharma Record)

रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों के बेताज बादशाह हैं। वर्तमान में उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर) में 648 छक्के दर्ज हैं। जैसे ही रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 2 छक्के और जड़ेंगे। वह दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 650 छक्कों का आंकड़ा पार किया हो।

Rohit Sharma 1

बन सकते हैं दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

600 छक्कों का आंकड़ा पार करने वाले भी वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। क्रिस गेल और शाहिद अफरीदी जैसे दिग्गज भी रोहित की इस रफ्तार के आगे बहुत पीछे छूट चुके हैं। यह सीरीज रोहित शर्मा के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप के मिशन की शुरुआत भी है। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रोहित ने सफेद गेंद के क्रिकेट पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित किया है।साल 2025 रोहित शर्मा के लिए रहा शानदार

साल 2025 रोहित शर्मा के लिए शानदार रहा, जहां उन्होंने न केवल भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताई, बल्कि वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज भी बने। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उन्होंने दो अर्धशतक जड़े और घरेलू क्रिकेट में सिक्किम के खिलाफ 155 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी फॉर्म का लोहा मनवाया। रोहित शर्मा के नाम पहले से ही कई ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन माना जाता है।

रोहित इस सीरीज के दौरान वनडे क्रिकेट में 12,000 रनों और 300 मैचों के करीब भी पहुंच रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि वडोदरा के मैदान पर पहले ही मैच में 'हिटमैन' के बल्ले से छक्कों की बरसात होगी और एक नया विश्व रिकॉर्ड बन जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+