रोहित शर्मा ने लिया गौतम गंभीर से बदला? राहुल द्रविड़ को क्रेडिट देकर जागजाहिर की अनबन

Rohit Sharma: रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया की वनडे कप्तानी से हटा दिया गया है। अब शुभमन गिल कप्तानी करेंगे। कप्तानी जाने के बाद पहली बार सामने आए रोहित शर्मा के एक बयान ने तहलका मचाने का काम किया है। इससे कोच गौतम गंभीर को बुरा लग सकता है।

दरअसल रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ के समय के टीम कल्चर की तारीफ की है। CEAT अवॉर्ड्स में आए रोहित शर्मा ने खुलकर बात करते हुए रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप की जीत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा उन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी की जीत को लेकर गौतम गंभीर का कोई जिक्र नहीं किया।

rohit sharma

रोहित ने कहा कि मुझे उस टीम से बहुत लगाव है। उनके साथ खेलना अच्छा लगा और यह एक ऐसी यात्रा थी जिसमें हम सब कई वर्षों तक लगे रहे। यह सिर्फ एक या दो साल का काम नहीं था, बल्कि कई वर्षों की मेहनत थी।
भारतीय टीम 2022 से आईसीसी इवेंट्स में सेमीफाइनल से आगे नहीं जा पा रही थी। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी भी जीत ली। चैम्पियंस ट्रॉफी में कोच गौतम गंभीर थे लेकिन रोहित का बयान द्रविड़ के लिए था।

Rohit Sharma ने द्रविड़ को दिया क्रेडिट

उन्होंने कहा कि जो भी खिलाड़ी उस प्रतियोगिता (चैम्पियंस ट्रॉफी) में हिस्सा ले रहे थे, उन्होंने यह सोच अपनाई कि कैसे मैच जीते जाएं, खुद को चुनौती दी जाए, आत्मसंतुष्ट न हुआ जाए और किसी भी चीज़ को हल्के में न लिया जाए। यह टीम की तरफ से बहुत अच्छा था और यही बात मुझे और राहुल भाई को (2024) टी20 विश्व कप की तैयारी करते समय और फिर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मददगार साबित हुई। हमने इसे अच्छे से निभाया।

Rohit Sharma ने टीम कल्चर पर दिया जवाब

रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी से हटाने के बाद एक खबर आई थी, जिसमें कहा गया था कि वह ड्रेसिंग रूम में टीम के कल्चर को थोप सकते हैं, इस वजह से उनको कप्तान नहीं बनाया गया। अब रोहित शर्मा ने अपने पुराने कोच के साथ टीम कल्चर को याद करते हुए मौजूदा कोच को एक तरह से जवाब दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+