'वो ऑस्ट्रेलिया आये, मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहता', आखिर मोहम्मद शमी को लेकर रोहित शर्मा ने ऐसा क्यों कहा?
Rohit Sharma On Mohammed Shami: इस साल के अंत में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम 16 अक्तूबर से टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ बातों का जिक्र किया है।
रोहित शर्मा ने कही ये बात
ऑस्ट्रेलिया दौरे में मोहम्मद शमी के शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। शमी ने आखिरी बार पिछले साल वनडे विश्व कप फाइनल के दौरान मैदान पर कदम रखा था। वर्ल्ड कप के बाद टखने की सर्जरी के कारण वह बाहर हो गए। कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में शमी की स्थिति और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम में उनकी वापसी की संभावना को लेकर अपनी बात कही।

वो ऑस्ट्रेलिया आये, मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहता
रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि शमी के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम में शामिल होने की संभावना बहुत कम है। टखने की सर्जरी के बाद शमी को घुटने में सूजन आ गई, जिससे उनकी रिकवरी में समय लग रहा है। रोहित शर्मा ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए उनका चयन करना मुश्किल है। हम अनफिट शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ले जाना चाहते। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह 100 प्रतिशत फिट हो जाए।
तेज गेंदबाजों के लिए वापसी करना नहीं आसान
रोहित शर्मा ने चोटों से वापसी करने वाले तेज गेंदबाजों की चुनौतियों के बारे में बताते हुए कहा कि एक तेज गेंदबाज के लिए यह बहुत मुश्किल है। क्योंकि उसने कई मैच नहीं खेले हैं। और फिर अचानक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना, यह सही तरीका नहीं है। टेस्ट क्रिकेट में मोहम्मद शमी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 64 टेस्ट मैचों में 27.71 की औसत से 229 विकेट झटके हैं।












Click it and Unblock the Notifications