'वर्ल्ड कप फाइनल हार के दर्द से कैसे उबर सकूंगा', रोहित ने कहा- जो सपना देखा वो टूट गया, मेरे अपनों ने मुझे...
Rohit Sharma Video: 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने लगातार 10 मुकाबले में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। लेकिन फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम का वर्ल्ड कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया।
रोहित ने तोड़ी चुप्पी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच हारने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की आंखें नम हो गई। रोहित शर्मा के अलावा टीम के बाकी खिलाड़ियों का भी चेहरा उदास हो गया। वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार रोहित शर्मा ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। रोहित शर्मा ने कहा कि हार के बाद उन्हें पता नहीं था कि वह इस दर्द से कैसे उबर सकेंगे।

ब्रेक की थी जरूरत: हिटमैन के इंस्टाग्राम फैंस पेज पर रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में रोहित ने स्वीकार किया कि उन्हें नहीं पता था कि वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार से वह कैसे उबरेंगे। फाइनल तक भारत ने जिस तरह से खेला और फाइनल में जीत दर्ज करने में नाकाम हुए। रोहित इस सिचुएशन में किसी भी तरह का जवाब सोच नहीं पा रहे थे। रोहित शर्मा ने कहा कि इस मुश्किल समय से आगे बढ़ने में उन्हें समय लगा। इन चीजों को दिमाग से हटाने के लिए उन्हें एक ब्रेक की जरूरत थी।
हार को पचना आसान नहीं: रोहित शर्मा ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि कुछ दिनों में मैं मैदान में कैसे वापसी करूंगा। मुझे नहीं पता क्या करना है? आप जानते हैं मेरे परिवार, मेरे दोस्तों ने मुझे आगे बढ़ाया, मेरे चारों ओर पॉजिटीव चीजों का रखा जो काफी मददगार था। उस हार को पचना आसान नहीं था। लेकिन हां जीवन आगे बढ़ता है आपको जीवन में आगे बढ़ना है लेकिन ईमानदारी से कहूं तो यह बेहद ही खराब समय था यहां से आगे बढ़ना आसान नहीं था। मैं हमेशा 50 ओवर का वर्ल्ड कप देखते हुए बढ़ा हुआ हूं और मेरे लिए 50 ओवर का वर्ल्ड कप सबसे बड़ा इनाम था।
फैस के लिए भी दुखी: रोहित शर्मा ने कहा कि हमारी टीम ने पूरे वर्ल्ड कप के दौरान अच्छा खेला। हम सभी मैच में एक जैसा प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं। लेकिन अहम मुकाबले में हमें बेहतर करना होगा। हमारी कोशिश बेहतर करने की होती है मेरा मतलब है मैं सभी के लिए दुखी महसूस कर रहा था। फैंस की भावनाओं को भी महसूस करता हूं क्योंकि वह सभी हमारे साथ थे वह हमारे साथ उस वर्ल्ड कप को उठाने का सपना देख रहे थे।
टूट गया वर्ल्ड कप जीतने का सपना: जहां भी हम इस पूरे वर्ल्ड कप के दौरान गए सभी फैंस का खूब सपोर्ट मिला। एक डेढ़ महीने में हमारे लिए फैंस ने बहुत कुछ किया। लेकिन फिर अगर मैं इस बारे में ज्यादा सोचता हूं तो मुझे काफी निराशा होती है। वर्ल्ड कप जीतने का सपना हमारा था जो कि अब टूट गया है। लोग मेरे पास आते हैं और मुझे बताते हैं कि उन्हें टीम पर बहुत गर्व है इससे मुझे कुछ हद तक अच्छा महसूस हुआ। उनके साथ-साथ मैं भी धीरे-धीरे ठीक हुआ। लेकिन लोग समझते हैं कि ऐसी सिचुएशन में खिलाड़ियों पर क्या बीत रही होगी और जब वह इस तरह की चीज करते हैं और उससे आपको सपोर्ट मिलता हैं।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications