इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले फिट हैं रोहित शर्मा, बड़े मुकाबले से पहले बताया टीम का गेम प्लान

Rohit Sharma fit Dinesh Kartik Rishabh Pant: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि चोटिल रोहित शर्मा अब फिट हैं। सेमीफाइनल मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा कि मुझे चोट लगी थी, लेकिन अब मैं ठीक हूं। ऐसे में साफ है कि रोहित शर्मा अगले मुकाबले में टीम की कप्तानी करेंगे और पूरी कोशिश करेंगे कि भारतीय टीम फाइनल में पहुंचे। सेमीफाइनल मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने टीम के प्रदर्शन को लेकर खुलकर बात की और कहा कि टीम अच्छा कर रहे हैं लेकिन अगले दो मैच काफी अहम हैं, हमे अगले दो मैचों में अपना सबकुछ झोंकना होगा।

पंत और डीके में से कौन?

पंत और डीके में से कौन?

ऋषभ पंत और डीके दोनों ही बेहतरीन हैं। पंत को एक भी मैच खेलने को इस टूर्नामेंट में नहीं मिला है। हम उन्हें कुछ मौके देना चाहते थे, ताकि अगर सेमीफाइनल या फाइनल में जरूरत पड़े तो हम उन्हें टीम में ले सके, वह तैयार रहें। हमे नहीं पता था कि सेमीफाइनल में किस टीम के खिलाफ खेलेंगे यही वजह है कि हमने पंत को मौका दिया था ताकि वह भी सेटल हो सके। कल क्या होगा, वह अभी नहीं बता सकता, लेकिन पंत और डीके दोनों ही हमारे विकल्प के तौर पर मौजूद रहेंगे।

सूर्यकुमार को बड़े मैदान में खेलना पसंद

सूर्यकुमार को बड़े मैदान में खेलना पसंद

सूर्यकुमार यादव को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि वह किसी भी तरह का दबाव नहीं लेते हैं। उन्होंने एक साल मे जो किया है उसे हम भूल नहीं सकते हैं। उन्होंने कई खिलाड़ियों पर दबाव को खत्म किया है। वह अपने खेल को समझते हैं। उन्हें बड़े ग्राउंड पर खेलना पसंद है, उन्हें छोटी बाउंड्री, मैदान में खेलना पसंद नहीं है, उन्हें गैप देखने में दिक्कत होती है, यही वजह है कि वह यहां के मैदान पर अच्छा कर रहे हैं।

अक्षर पटेल को लेकर चिंतित नहीं

अक्षर पटेल को लेकर चिंतित नहीं

अक्षर पटेल को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि मैं उनको लेकर बहुत चिंतित नहीं हूं, उन्होंने इस टूर्नामेंट में बहुत ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है। यहां पर तेज गेंदबाज अपना कोटा पूरा करते हैं क्योंकि यहां की पिच इस तरह की है। हमे पता है कि अक्षर पटेल की क्या काबिलियत है, इस टूर्नामेंट से पहले उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी करके दिखाया है। मुझे लगता है कि अक्षर अच्छी मनोस्थिति में हैं। लिहाजा मैं उनको लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं।

 एडिलेड में हमारी रणनीति होगी अलग

एडिलेड में हमारी रणनीति होगी अलग

हमारे सामने यह चुनौती रही है कि जब अलग मैदान में खेलते हैं तो इसकी लंबाई और बाउंड्री की दूरी अहम होती है। आपको मैदान में बाउंड्री को लेकर जल्द से जल्द ढालना होता है। हमने इसमे खुद को अच्छे से ढाला है। एडिलेड में साइड बाउंड्री छोटी हैं, हमे अपनी रणनीति को उस तरह से तैयार करना होगा। बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को एडिलेड की स्थिति के लिहाज से ढालने की जरूरत है। मेलबर्न में चीजें बिल्कुल अलग थीं।

हमे विश्वकप के दूसरे फेज को जीतना होगा

हमे विश्वकप के दूसरे फेज को जीतना होगा

हमारे लिए यह मौका है कि हम विश्वकप का खिताब अपने नाम करें। हमे समझना होगा कि इसके लिए अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी, हमने अभी तक अच्छा खेल दिखाया है। हमे अपने खेल पर भरोसा करने की जरूरत है और जो हम कर रहे हैं उसपर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस फॉर्मेट में कुछ भी हो सकता है, लिहाजा हमे खुद पर गर्व होना चाहिए कि हम यहां तक पहुंचे हैं। यह सिर्फ एक फेज है, हमने अभी सिर्फ एक फेज को पास किया है, अभी हमे दो फेज और पास करने हैं, हमे अगले दो मैच जीतने हैं, हमारा ध्यान उसपर है। नॉक आउट मुकाबले काफी जरूरी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+