Wedding Ceremony: रोहित शर्मा ने वाइफ रितिका के साथ शादी में किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल
Rohit Sharma Dances Video: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पहले वनडे मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। रोहित की जगह हार्दिक पंड्या टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

Rohit Sharma Dances Video: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारतीय टीम तैयार है। शुक्रवार यानी 17 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। जहां एक तरफ भारतीय टीम मैच की तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा अपनी पत्नी के साथ ने बहनोई की शादी का मजा उठा रहे हैं। रोहित का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह डांस करते नजर आ रहे हैं।
अपने जीजा की शादी में पहुंचे हैं रोहित
रोहित शर्मा अपने जीजा कुणाल सजदेह की शादी में शामिल होने के लिए पहले मैच से छुट्टी लेकर परिवार के साथ हैं। यह शादी समारोह गुरुवार (16 मार्च) को शुरू हुआ है और शुक्रवार को भी जारी रहने की उम्मीद है। हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें रोहित शर्मा शादी का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। रोहित के इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
पत्नी रितिका के साथ किया जमकर डांस
इस वीडियो में रोहित पत्नी रितिका सजदेह और अपने जीजा के साथ डांस कर रहे हैं। शादी के फंक्शन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रोहित ने हाल ही में टीम इंडिया को चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया पर जीत दिलाई और भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाया। रोहित शर्मा बल्ले से अच्छे टच में दिखाई पड़ रहे थे। ऐसे में टीम को उनकी कमी खल सकती है।
हार्दिक पंड्या संभालेंगे कप्तानी का भार
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में टीम की कप्तानी करेंगे। पहली बार हार्दिक वनडे टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। इससे पहले वह भारत के लिए टी-20 टीम की कप्तानी कर चुके हैं। रोहित के 2023 विश्व कप तक वनडे टीम के कप्तान बने रहने की संभावना है। लेकिन इसके बाद हार्दिक पंड्या को ही भारत का फ्यूचर कप्तान माना जा रहा है। क्रिकेट के कई दिग्गज पंड्या की कप्तानी से बेहद खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications