अपने 'हीरो' के छक्के से घायल हुई थी बच्ची, मैच के बाद खुद हालचाल मालूम करने पहुंचे रोहित

नई दिल्ली, 13 जुलाई: रोहित शर्मा ने मंगलवार, 12 जुलाई को लंदन के केनिंगटन ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच पहले एकदिवसीय मैच में शानदार 76 रनों की पारी खेलकर फॉर्म वापसी कर ली। रोहित ने उसी अंदाज में बैटिंग की जिसके लिए उनको हिटमैन के नाम से जाना जाता है। रोहित की पारी अच्छी थी जिसके लिए भारतीय कप्तान ने भले ही प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नहीं जीता, लेकिन सुर्खियों में छा गए।

6 साल की छोटी लड़की को जाकर लगा

6 साल की छोटी लड़की को जाकर लगा

रोहित और शिखर धवन ने नाबाद 114 रनों की साझेदारी कर भारत को 111 रनों का पीछा करने और 10 विकेट से मैच जीतने में मदद की। रोहित की पारी में छह चौके और पांच छक्के शामिल थे।

हालांकि रोहित के छक्कों में से एक स्टैंड में 6 साल की छोटी लड़की को जाकर लगा। भारत के रन-चेज के पांचवें ओवर में, रोहित ने तेज गेंदबाज डेविड विली को लॉन्ग लेग पर एक बड़ा छक्का लगाया था।

मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी इस मामले पर बात की

मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी इस मामले पर बात की

स्टैंड में मौजूद लड़की गेंद से बचने में नाकाम रही और उसको करारा झटका लगा। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज माइकल एथरटन और भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी इस मामले पर बात की।

एथर्टन ने कहा, "ऐसा लगता है कि भीड़ में से किसी को रोहित शर्मा का यह छक्का लग गया होगा। दुआ है, किसी को चोट नहीं आई है।"

लड़की को कोई बड़ी चोट नहीं आई

लड़की को कोई बड़ी चोट नहीं आई

शास्त्री ने कहा, "हां, ऐसा ही दिखता है। रोहित जिस तरह से उस एरिया की ओर देख रहा है, शायद उसे संदेश मिल गया होगा। यह शायद किसी को हिट हुआ है।"

बाद में, बार्मी आर्मी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने भी लड़की पर एक अपडेट साझा किया। इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के फिजियोथेरेपिस्ट बच्ची का हाल जानने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, यह पता चला है कि लड़की को कोई बड़ी चोट नहीं आई है।

मैच के बाद खुद हालचाल मालूम करने पहुंचे रोहित

मैच के बाद खुद हालचाल मालूम करने पहुंचे रोहित

मैच की समाप्ति के बाद, नागपुर में जन्मे रोहित ने युवा लड़की के लिए एक प्यारा सा इशारा किया और उससे मिलने गए। फोटो में देखने से पता चलता है लड़की खुद एक इंडियन फैन है और भारतीय मूल की है। उसके पिता ने भारतीय टीम की जर्सी पहन रखी थी। बताया जाता है रोहित ने लड़की को मैच के बाद चॉकलेट भी दी।

सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने के बाद भारत दूसरा वनडे गुरुवार को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+