IND vs SL: रोहित शर्मा ने पार किया 10 हजार वनडे रन का आंकड़ा, सचिन-कोहली के इस खास क्लब में हुए शामिल

Rohit Sharma, 10000 ODI runs: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज कसून रजिता की गेंद पर छक्का लगाकर रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर में 10000 रन पूरे कर लिए। वह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दस हजार रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर विराट कोहली का नाम है।

वनडे में दूसरा सबसे तेज 10000 रन: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा सबसे तेज वनडे दस हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने 241वें पारी में अपने करियर का 10000 वनडे रन पूरा किया है। वनडे में सबसे तेज 10000 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. कोहली ने वनडे में 10 हजार रन 205 पारियों में बनाए थे।

 India vs Sri Lanka 1

गिल-रोहित की शानदार शुरुआत: श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले पावरप्ले में इम दोनों ही बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट गंवाए 65 रन बना लिए थे। रोहित और गिल की जोड़ी ने भारत को एक बार फिर धमाकेदार शुरुआत दिलाने का काम किया। श्रीलंकाई गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के सामने बेबस नजर आए।

इस खास क्लब में रोहित शामिल

10 हजार रन बनाने के लिए विराट कोहली- 205 पारी
10 हजार रन बनाने के लिए रोहित शर्मा- 241 पारी
10 हजार रन बनाने के लिए सचिन तेंदुलकर- 259 पारी
10 हजार रन बनाने के लिए सौरव गांगुली- 263 पारी
10 हजार रन बनाने के लिए रिकी पोंटिंग- 266 पारी
10 हजार रन बनाने के लिए जैक कैलिस- 272 पारी
10 हजार रन बनाने के लिए धोनी- 273 पारी
10 हजार रन बनाने के लिए ब्रायन लारा- 278 पारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+