ना तारीख एक, ना टूर्नामेंट, फिर भी MS Dhoni और Rohit Sharma के रिटायरमेंट में दिखा गजब का मेल! फैंस भी हैरान

Rohit Sharma Announces Test Retirement: भारतीय स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा ने बुधवार शाम टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा कि अब वह टेस्ट फॉर्मेट से विदाई ले रहे हैं। लेकिन इस ऐलान से ज्यादा सुर्खियों में जिस बात ने जगह बनाई, वह थी रिटायरमेंट की टाइमिंग- जो बिल्कुल उसी समय पर की गई, जिस वक्त 5 साल पहले एमएस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की शुरुआत से एक महीने पहले रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया है। ऐसी खबर थी कि चयनकर्ता कथित तौर पर रोहित को टेस्ट कप्तान के पद से हटाने वाले थे और उन्होंने चयन बैठक से कुछ हफ़्ते पहले ही लाल गेंद के फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। कथित तौर पर रोहित की जगह नए टेस्ट कप्तान के तौर पर शुभमन गिल सबसे आगे चल रहे हैं।

Rohit Sharma MS Dhoni

एक जैसी जगह, एक जैसा टाइम, एक जैसा एलान- क्या वाकई इत्तेफाक था?
भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े स्टार- एमएस धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रिटायरमेंट में ऐसा संयोग सामने आया है, जिसे जानकर फैंस भी दंग रह गए। अलग-अलग दौर, अलग-अलग कारण और पांच साल का फासला होने के बावजूद दोनों दिग्गजों ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान बिलकुल एक ही समय- शाम 7 बजकर 29 मिनट (19:29 IST) पर किया।

इतना ही नहीं दोनों ने अपना आखिरी टेस्ट मैच भी मेलबर्न (Melbourne) में खेला और घर में आखिरी टेस्ट वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede) में खेला था।

क्या वाकई 19:29 का नंबर कोई इत्तेफाक था?
धोनी ने 15 अगस्त 2020 को ठीक 19:29 बजे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था लिखा, 'From 19:29 hrs, consider me as retired' (19:29 बजे से मुझे रिटायर मान लें)। अब पांच साल बाद रोहित शर्मा ने भी अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहने के लिए वही समय चुना- 19:29 IST, जब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी टेस्ट कैप की फोटो के साथ रिटायरमेंट की जानकारी दी। ये टाइमिंग फैंस की नजर में आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का तूफ़ान मच गया।

दो महान कप्तान, दो समान रिटायरमेंट
जहां धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, वहीं रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट में 4301 रन बनाए और 24 टेस्ट में कप्तानी की, जिनमें 12 जीते और 9 हारे। हाल ही में हुई ऑस्ट्रेलिया सीरीज में खराब फॉर्म और टीम की हार के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। हालांकि, रोहित अब भी वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+