क्या BCCI की पॉलिटिक्स का शिकार हुए रोहित-कोहली, टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के पीछे क्या है असली वजह? हुआ खुलासा
Rohit Sharma and Virat Kohli: टीम इंडिया के दो सबसे बड़े सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली के अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले ने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया। किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये दोनों दिग्गज बिना किसी संकेत के टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। इंग्लैंड सीरीज़ से ठीक पहले रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वे अब रेड-बॉल क्रिकेट नहीं खेलेंगे। इसके कुछ ही दिन बाद विराट कोहली ने भी यही रास्ता चुना।
क्या मर्जी से लिया संन्यास (Rohit Sharma and Virat Kohli)
लेकिन क्या ये फैसला खिलाड़ियों की मर्जी से हुआ या इसके पीछे कोई और वजह थी? पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज कर्सन घावरी ने इस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि रोहित और कोहली को BCCI की अंदरूनी राजनीति का शिकार होना पड़ा। कर्सन घावरी ने अब रोहित शर्मा और विराट कोहली के अचानक संन्यास लेने के फैसले को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

क्या थी संन्यास के पीछे की वजह
घावरी का कहना है कि कोहली कम से कम दो साल और टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे। उन्होंने कहा कि यह रहस्य है कि कोहली ने अचानक रिटायरमेंट क्यों लिया। ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए इतना योगदान दिया, उन्हें शानदार फेयरवेल मिलना चाहिए था। लेकिन उन्हें विदाई तक नहीं दी गई। यह क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा सदमा था।
क्या बोर्ड और टीम मैनेजमेंट के बीच था विवाद
उन्होंने आगे कहा कि यह फैसला खिलाड़ियों की मर्ज़ी नहीं था बल्कि अंदरूनी राजनीति की वजह से हुआ। उनके मुताबिक रोहित और कोहली खुद खेलना चाहते थे, लेकिन सेलेक्टर्स और BCCI की अलग सोच थी। यही कारण है कि दोनों को समय से पहले संन्यास लेना पड़ा। यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या वास्तव में बोर्ड और टीम मैनेजमेंट के बीच किसी तरह का विवाद चल रहा था?












Click it and Unblock the Notifications