विराट कोहली और रोहित शर्मा ने दिया पीएम मोदी को जवाब, जानें बधाई सन्देश पर क्या थी दोनों की प्रतिक्रिया

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से बात की थी, इसके अलावा सोशल मीडिया पर प्लेयर्स को बधाई भी दी थी। अब टीम इंडिया के प्लेयर्स ने भी पीएम मोदी की बातों का जवाब देते हुए एक्स का सहारा लिया है। कोहली और रोहित दोनों ने पीएम को जवाब दिया है।

रोहित शर्मा ने लिखा कि पीएम सर आपको इन शब्दों के लिए धन्यवाद। मैं और टीम इस कप कप घर में लाने में सक्षम हुए, इसका गर्व है। मैं इससे भी खुश हूँ कि हमारी जीत से देश में कितनी ख़ुशी आई है। रोहित के अलावा विराट ने भी अपने एक्स हैंडल पर जवाब दिया।

rohit and kohli

उन्होंने लिखा कि सर आपके दयालु शब्दों और हमेशा आपके समर्थन और प्रोत्साहन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इस टीम का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है जो कप को घर ले आई है। हम दिल की गहराइयों तो अभिभूत हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल जब भारतीय टीम नवम्बर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय वर्ल्ड कप के दौरान फाइनल मुकाबला हार गई थी, उस समय पीएम मोदी टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में चले गए थे। मोदी ने वहां जाकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने वाला कार्य किया था।

भारतीय टीम ने लम्बे समय से चल रहा इंतजार समाप्त कर दिया और 13 साल बाद एक आईसीसी इवेंट अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की जीत के बाद कुछ बड़े नामों ने संन्यास की घोषणा भी कर दी। इनमें सबसे पहला नाम विराट कोहली का ही रहा। उनके बाद रोहित शर्मा और रविन्द्र जडेजा ने भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी।

रोहित के संन्यास के बाद टीम इंडिया को अब नए कप्तान की तलाश भी रहेगी। इस दौड़ में कई खिलाड़ी शामिल होंगे। हालांकि इसकी घोषणा चयन समिति करेगी लेकिन फ़िलहाल ऐसा नहीं होगा। ज़िम्बाब्वे दौरे पर टीम का कप्तान शुभमन गिल को बना दिया गया है। अन्य दौरों के समय नए कप्तान के बारे में देखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+