Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रोहित-रितिका ने विज्ञापन की पिच पर किया डेब्यू, इंश्योरेंस कंपनी के Ad में दिखे साथ

टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचा रहे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ एक नए विज्ञापन में साथ नजर आए हैं। बता दें कि यह पहला मौका है, जब दोनों पति पत्नी एकसाथ किसी ऐड में साथ दिख रहे हैं। रोहित और रितिका ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के नए विज्ञापन को साथ में शूट किया और गुरुवार को कंपनी की ओर से यह विज्ञापन जारी कर दिया गया। बता दें कि रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका मैक्स लाइफ इश्योरिंस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं।

Rohit and ritika

रोहित और रितिका के बीच प्यारी सी बातचीत

नए विज्ञापन के वीडियो में रोहित और रितिका लोगों को टर्म लाइफ इंश्योंरेंस को अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। विज्ञापन के वीडियो में रोहित और रितिका के बीच एक बहुत अच्छी बातचीत देखने को मिल रही है। ऐड की शुरुआत रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका से एक सवाल के जरिए करते हैं। रोहित सबसे पहले रितिका से पूछते हैं कि रितिका तुम मेरे हर मैच में अपनी फिंगर क्यों क्रॉस करती हो? रितिका जवाब में कहती हैं- तुम्हारी बैटिंग थोड़ी वीक है न इसलिए।

रोहित ने बताई मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की खासियत

रितिका के इस जवाब में रोहित शर्मा उन्हें silly (नासमझ) कहते हैं। फिर रितिका का जवाब आता है, "सिली, ठीक है अगले मैच से नहीं करूंगी। फिर रोहित शर्मा कहते हैं, "नहीं..नहीं..नहीं...करो करो....अच्छा लगता है।" इसके बाद विज्ञापन के बैकग्राउंड में कहा गया है, "आपकी रियल वैल्यू सिर्फ आपके अपने जानते हैं और सिर्फ मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, तभी तो हमारी पॉलिसी आती हैं 99.34 प्रतिशत क्लेम पैड रेश्यो के साथ।

क्षेत्रीय भाषाओं में भी रिलीज होगा विज्ञापन

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का यह विज्ञापन टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया गया है। यूट्यूब पर इस वीडियो को 24 घंटे के अंदर 1.5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। कंपनी की ओर से यह विज्ञापन कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। हिंदी के साथ-साथ यह विज्ञापन मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+