जसप्रीत बुमराह के बिना कमजोर पड़ जाती है भारतीय टीम, कप्तान रोहित शर्मा ने भी माना

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने टीम के मौजूदा हालातों को लेकर चर्चा की।

नई दिल्ली, 18 सितंबर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने टीम के मौजूदा हालातों को लेकर चर्चा की। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चोट के बाद जसप्रीत बुमराह के भारतीय टीम में वापसी पर भी अपनी बात रखी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के लिए कितने अहम खिलाड़ी हैं।

टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी से होगा फायदा

टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी से होगा फायदा

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप से पहले 20 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से एशिया कप में हिस्सा नहीं ले पाए थे। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की गेंदबाजी काफी कमजोर दिखाई दे रही थी। बुमराह के आने के साथ ही टीम की तेज गेंदबाजी में सुधार देखने को जरूर मिलेगा।

भारतीय टीम के लिए अहम खिलाड़ी हैं बुमराह

भारतीय टीम के लिए अहम खिलाड़ी हैं बुमराह

कप्तान रोहित शर्मा से जब जसप्रीत बुमराह को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बुमराह जैसा गेंदबाज किसी भी टीम के लिए सबसे जरूरी खिलाड़ी होगा। रोहित ने कहा कि जसप्रीत बुमराह लगातार अच्छा परफोर्मेंस देने वाले आक्रामक तेज गेंदबाज है जिनकी कमी टीम को झेलना पड़ता है। टीम में उनके नहीं होने से गेंदबाजी विभाग में थोड़ा फर्क जरूर पड़ जाता है।

खिलाड़ियों का ‘कंफर्ट जोन’ से बाहर निकलना जरूरी

खिलाड़ियों का ‘कंफर्ट जोन’ से बाहर निकलना जरूरी

कप्तान रोहित शर्मा चाहते हैं कि टीम के खिलाड़ी 'कंफर्ट जोन' से बाहर निकले। रोहित का कहना है कि अगले महीने होने वाले वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिलाड़ियों के पास अपनी खेल को निखारने का बेहतरीन मौका है। रोहित ने कहा कि खिलाड़ियों पर अब टीम के चयन को लेकर दबाव नहीं है और ऐसे में वे अब खुलकर खेल सकते हैं।

रोहित ने कहा- जारी रहेगा आक्रमक रवैया

रोहित ने कहा- जारी रहेगा आक्रमक रवैया

रोहित ने कहा कि टीम अपना आक्रामक खेल जारी रखेगी और अगर शुरू में विकेट निकलते हैं तो फिर टीम प्लान के तहत आगे की खेल का योजना बनाएगी। भारत पिछले कुछ समय से ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रही है। भारत इसी माइंडसेट के साथ टी-20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लेना चाहती है पिछले साल वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भारतीय टीम ने अपने खेलने के तरीके में बदलाव किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+