रोहित-कोहली BCCI की टॉप ग्रेड से बाहर, वार्षिक अनुबंध में गिल का प्रमोशन, ईशान किशन को बड़ा झटका

BCCI Annual Contract: रोहित शर्मा और विराट कोहली को बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध में डिमोट करने की खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया के नए ग्रेड सिस्टम में शुभमन गिल को फायदा हुआ हा। रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रेडिंग में बदलाव करते हुए बोर्ड ने कैटेगरी A+ को खत्म करने का फैसला लिया है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ एकदिवसीय प्रारूप में ही खेलते हैं। ऐसे में उनको टॉप कैटेगरी से हटाते हुए ग्रेड B में शामिल कर लिया गया है। रोहित और कोहली को ग्रेड में नीचे जगह मिलने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे।

bcci annual contract

BCCI Annual Contract लिस्ट

ग्रेड A: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा

ग्रेड B: रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर

ग्रेड C: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, रुतुराज गायकवाड़

बीसीसीआई ने अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए A+ ग्रेड को हटा दिया है। अब खिलाड़ियों को सिर्फ तीन कैटेगरी A, B और C में रखा जाएगा। इस नई व्यवस्था का फोकस साफ है, जो खिलाड़ी तीनों या ज्यादा फॉर्मेट में नियमित रूप से खेलते हैं, उन्हें ज्यादा महत्व मिलेगा।

कॉन्ट्रैक्ट अब सिर्फ नाम के आधार पर नहीं, बल्कि मैदान पर योगदान और उपलब्धता पर तय होगा। ऐसे में जिन खिलाड़ियों ने किसी एक या दो फॉर्मेट से दूरी बना ली है, उनकी कमाई और टीम में हैसियत पर असर पड़ सकता है। कुल मिलाकर, बोर्ड का संदेश स्पष्ट है कि सभी प्रारूप में प्रदर्शन ही अब केंद्रीय अनुबंध में ऊंची जगह दिलाएगा।

BCCI Annual Contract: महिला क्रिकेट टीम

ग्रेड A: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा

ग्रेड B: रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा

ग्रेड C: राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा चेेत्री, अरुंधति रेड्डी, श्री चारणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, काश्वी गौतम, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा, तेजल हसबनिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+