'लड़कियां भटका सकती हैं ध्यान,' वैभव सूर्यवंशी को किया सावधान, किसने दी यह चेतावनी

Vaibhav Sooryavanshi: बेहद कम समय में वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह टीम इंडिया में आकर धमाल मचाया है, वह तारीफ करने लायक है। इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी दूसरी सीरीज में ही उन्होंने तलका मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने ज़िम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया।

कम उम्र में सफलता की तरफ बढ़ रहे वैभव सूर्यवंशी को रॉबिन उथप्पा ने चेताया है। उथप्पा का मानना है कि करियर में आगे आने वाले पड़ाव में सूर्यवंशी का ध्यान कुछ चीजें भटका सकती हैं। यह भी देखना होगा कि वैभव सूर्यवंशी को किस तरह मैनेज किया जाता है।

vaibhav sooryavanshi

उन्होंने उदाहराण देते हुए कहा कि पृथ्वी शॉ और विनोद कांबली जब 17-18 साल के थे, तब बातें होने लगी थी कि वे आगे चलकर क्या बनने वाले हैं। इसके बाद वे अपने करियर के बीच में ही रास्ते से भटक गए। वैभव सूर्यवंशी को इस तरह की स्थिति से दूर रखना होगा।

कॉमबॉक्स टीवी से बातचीत में उथप्पा ने कहा कि वैभव अभी 15 साल के हैं और अगले पांच वाल में वह इसी तरह रहते हुए अपने गेम पर फोकस रख पाएंगे या नहीं, यह देखना होगा। अगर वह इसी फोकस से खेलते रहेंगे, तो सफेद गेंद क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर से भी बेहतर कर सकते हैं।

'गर्ल्स भटका सकती हैं ध्यान'

उथप्पा ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी विज्ञापनों को मना करता है, यह एक अच्छी बात है। उनका ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर ही हैं। जब उनकी उम्र बढ़ते हुए 18 तक आ जाएगी, तो लोग उनको एडल्ट मानने लगेंगे और उस दौरान लड़कियों का ध्यान भी उनकी तरफ जाएगा। यह एक ऐसी चीज है, जो उनका ध्यान भटका सकती है।

वैभव सूर्यवंशी पर पिता का प्रभाव

वैभव सूर्यवंशी को लेकर उथप्पा ने जो चिंता जताई है, वह सही है लेकिन वैभव का मामला अलग दिखाई देता है। उनके ऊपर उनके पिता का पूरा प्रभाव है। बड़े प्लेयर्स को प्रणाम करने का संस्कार उनके पिता ने ही दिया है। विज्ञापनों के लिए मना करना भी उनके पापा का ही फैसला है। ऐसे में वैभव को उनके पिता सही दिशा में लेकर जा रहे हैं और आगे भी ऐसा ही देखने को मिलने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+