Robin Uthappa Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं रॉबिन उथप्पा, संन्यास के बाद भी ऐसे करते हैं कमाई

Robin Uthappa Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा एक बड़े विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें 22 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। मामला एक कथित अवैध ऑनलाइन बेटिंग एप्लिकेशन से जुड़ा है, जिस पर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए गए हैं।

आखिर क्या है पूरा मामला (Robin Uthappa Net Worth)

यह पूरा विवाद 1xBet नामक वेबसाइट और ऐप से जुड़ा है। सूत्रों के मुताबिक ED को शक है कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए न केवल टैक्स चोरी की गई, बल्कि निवेशकों और आम लोगों से भी धोखाधड़ी की गई। जांच एजेंसी का मानना है कि इस अवैध कारोबार में बड़े पैमाने पर पैसों का लेन-देन हुआ है और कई नामी हस्तियों के नाम इसमें सामने आ सकते हैं।

Robin Uthappa 1

शिखर धवन और सुरेश रैना से भी हुई थी पूछताछ

रॉबिन उथप्पा से पहले टीम इंडिया के दो और पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और सुरेश रैना से भी पूछताछ हो चुकी है। इसके अलावा इस मामले में फिल्म और ग्लैमर जगत की कई हस्तियों को भी ED ने समन भेजा है। हाल ही में बंगाली एक्टर अंकुश हज़रा ने अपनी गवाही दर्ज कराई, जबकि अभिनेत्री और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती से भी पूछताछ हो चुकी है। वहीं, 1xBet की ब्रांड एंबेसडर रह चुकीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को भी तलब किया गया था, लेकिन वे अभी तक हाज़िर नहीं हुईं।

रॉबिन उथप्पा के पास है कितना पैसा

रॉबिन उथप्पा की कुल संपत्ति साल 2024 तक लगभग 13 मिलियन डॉलर (करीब 108 करोड़ रुपये) मानी जाती है। उन्होंने यह संपत्ति क्रिकेट से होने वाली कमाई, ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया और विभिन्न निवेशों से अर्जित की है। इसके अलावा वह कुछ क्रिकेट टूर्नामेंट्स के दौरान कमेंट्री करते हुए भी नजर आए थे।

कितने पढ़े-लिखे हैं रॉबिन उथप्पा

रॉबिन उथप्पा का परिवार खेल से गहरा जुड़ा हुआ है। उनके पिता, वेणु उथप्पा, एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर रह चुके हैं और कर्नाटक हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे। उनकी मां, रोसेलिन, मलयाली मूल की हैं और एक गृहिणी हैं। उनकी एक बहन भी है, जिनका नाम शेरॉन है।

रॉबिन ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्कूल से पूरी की और बाद में बैंगलोर की श्री भगवान महावीर जैन कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की। क्रिकेट के अलावा, उन्हें हॉकी और टेनिस का भी शौक है। 3 मार्च, 2016 को रॉबिन ने अपनी बचपन की दोस्त शीतल गौतम से शादी की। इस जोड़े के दो बच्चे हैं: एक बेटा जिसका नाम नीले है और एक बेटी जिसका नाम ट्रिनिटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+