स्टुअर्ट ब्रॉड के शर्मनाक रिकॉर्ड का साउथ अफ्रीका में भी उड़ा मजाक, वायरल हुआ पूर्व खिलाड़ी का ट्वीट

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) कमाल का खेल दिखाया।

एजबेस्टन, 2 जुलाई: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) कमाल का खेल दिखाया। दसवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) के एक ओवर में 29 रन बना डाले।

Recommended Video

    Ind vs Eng: पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने उड़ाया Stuart Broad का मजाक | वनइंडिया हिन्दी | *Cricket
    stuart broad

    टेस्ट क्रिकेट के अभी तक के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी ने इससे पहले एक ओवर में इतने रन नहीं बनाए थे, लेकिन जो दुनिया का बड़े ये बड़ा बल्लेबाज न कर सका वो हमारे बुमराह ने कर दिखाया। स्टुअर्ट ब्रॉड के इस ओवर में कुल 35 रन बने, जिसमें 5 रन बाई के और एक नो-बॉल शामिल थी।

    ब्रॉड से पहले टेस्ट क्रिकेट के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च करने का शर्मनाक रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व स्पिनर रॉबिन पीटरसन के नाम पर दर्ज था। पीटरसन ने 2003-04 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 28 रन दिए थे। ये 28 रन दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने उनके खिलाफ बनाए थे।

    लगभग 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने के बाद रॉबिन पीटरसन ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन भी दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ''आज अपना रिकॉर्ड खोने का दुख है.. ओह ठीक है, रिकॉर्ड तोड़े जाने के लिए बनते हैं मुझे लगता है। अब अगले पर।''

    हालांकि, रॉबिन ने मजाकिया अंदाज में खुद का रिकॉर्ड टूट जाने का दुख जताया। बता दें कि साउथ अफ्रीका के लिए 15 टेस्ट मैचों में 38 विकेट लेने वाले रॉबिन पीटरसन ने साल 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।

    ऐसे बने 35 रन

    यह ओवर कुछ इस प्रकार रहा- पहली गेंद चौके के लिए गई। दूसरी पर 5 वाइड के रन बने। फिर अगली गेंद नो बॉल थी और उस पर छक्का लगा। अगली गेंद पर फिर चौका लगा। इसके बाद तीसरी गेंद पर भी चौका लगा। चौथी और पांचवी पर क्रमशः चौका और छक्का लगा। अंतिम गेंद पर एक रन लिया गया। इस तरह कुल 35 रन बने और वर्ल्ड रिकॉर्ड भी।

    टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे महंगे ओवर

    35 रन: जसप्रीत बुमराह बनाम स्टुअर्ट ब्रॉड, एजबेस्टन, 2022*

    28 रन: ब्रायन लारा बनाम रॉबिन पीटरसन, जोहान्सबर्ग, 2003

    28 रन: जॉर्ज बेली बनाम जेम्स एंडरसन, पर्थ, 2013

    28 रन: केशव महाराज बनाम जो रूट, पोर्ट एलिजाबेथ, 2020

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+