'धोनी-साक्षी से कुछ सीखो रिवाबा-रविंद्र जडेजा, शर्म करो...', लोगों ने क्यों कहा ऐसा? क्या है पूरा मामला?
Sakshi Dhoni vs Rivaba Jadeja : टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पर उनके पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने पिछले हफ्ते एक इंटरव्यू में कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने भास्कर को दिए गए इंटरव्यू में अपने बेटे-बहू पर संगीन आरोप लगाए थे।

उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा है कि 'वो बेटा-बहू के साथ नहीं रहते हैं। उनकी बहू रिवाबा जडेजा का स्वभाव अच्छा नहीं है और उसने आते ही मेरा घर तोड़ दिया।'
'वो मेरे घर, होटल पर कब्जा करना चाहती थी। मैं पिछले पांच सालों से अपने बेटे-बहू से अलग टू बीएचके फ्लैट में रह रहा हूं, उन्हें आज अफसोस होता है कि उन्होंने रविंद्र जडेजा को क्रिकेटर बनाया।'
अनिरुद्ध सिंह जडेजा पहले चौकीदार का काम किए करते थे
आपको बता दें कि अनिरुद्ध सिंह जडेजा पहले चौकीदार का काम किए करते थे। घर की माली हालत बहुत अच्छी ना होने के बावजूद भी उन्होंने रविंद्र जडेजा के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव मदद की। फिलहाल पिता का इस तरह का इंटरव्यू सामने आने के बाद रविंद्र जडेजा ने भी प्रतिक्रिया दी थी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि 'कहने को उनके पास भी बहुत कुछ है। उनकी और उनकी पत्नी की इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है।'
सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं जडेजा
फिलहाल इस प्रकरण के बाद जडेजा और उनकी पत्नी लगातार सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं। इसी बीच साक्षी धोनी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने ससुर और सास के बारे में बात कर रही हैं। वायरल वीडियो पिछले साल हुए चेन्नई के एक इवेंट का है, जहां साक्षी अपने पति धोनी की मां की तारीफ करते थक नहीं रही हैं।
सासू मां से दोस्ती का रिश्ता-साक्षी धोनी
साक्षी अपने परिवार से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि 'उनकी और उनकी सासू मां के बीच दोस्तों जैसा रिश्ता है, हम घर में एक-दूसरे से हर तरह की बातें शेयर करते हैं। मुझे कभी माही के घर में रोका-टोका नहीं गया। मेरे ससुर जी थोड़े सख्त हैं और अनुशासन प्रिय हैं और इसी वजह से घर में सब अनुशासित रहते हैं। वो भी मुझे बहुत प्यार करते हैं।' उन्होंने हंसते हुए कहा कि 'माही खुद अपने पापा से बहुत डरते हैं और आज भी कोई काम उनसे बिना पूछे नहीं करते हैं।'
साक्षी का वीडियो वायरल होने के बाद लोग जडेजा और रिवाबा को भला-बुरा कह रहे हैं और साक्षी से सीखने की सलाह दे रहे हैं। कुछ लोगों ने तो यहां तक लिख दिया कि 'जडेजा तुम धोनी के काफी करीब रहे हो और उसे अपना गुरु भी कहते हो तो कम से कम खेल के साथ व्यवहार भी सीख लो'।
आप हर जगह बेस्ट हैं माही, फैंस ने बोला
तो वहीं कुछ लोग रिवाबा को भी साक्षी से अच्छी बहू बनने के टिप्स लेने कह रहे हैं। तो वहीं लोग धोनी और साक्षी की बहुत ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने धोनी के लिए लिखा है कि 'आप हर जगह बेस्ट हैं, आप जैसा सच में कोई नहीं है। ' तो एक यूजर ने लिखा कि 'इसलिए माही बेस्ट है'। कुल मिलाकर साक्षी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications