Ravindra Jadeja की पत्नी को कौन सा मंत्रालय मिला है? क्रिकेटर ने भावुक पोस्ट कर लिखा- मुझे तुम पर गर्व है
Ravindra Jadeja tweet on Rivaba Jadeja: भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी और जामनगर से विधायक रिवाबा जडेजा ने राजनीति में एक और बड़ी छलांग लगाई है। रिवाबा अब सिर्फ विधायक नहीं रह गई हैं, बल्कि उन्हें गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। रिवाबा जडेजा को प्राथमिक, माध्यमिक और वयस्क शिक्षा मंत्रालय (शिक्षा मंत्रालय) का प्रभार सौंपा गया है।
रिवाबा जडेजा को मिला शिक्षा मंत्रालय (Ravindra Jadeja tweet on Rivaba Jadeja)
गुजरात सरकार ने हाल ही में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 25 नए मंत्रियों को जगह दी है, जिनमें रिवाबा जडेजा का नाम भी शामिल है। रिवाबा को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर उनके 'हसबैंड' और भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए उन्हें बधाई दी। रिवाबा जडेजा का अब तक का राजनीति सफर बेहद शानदार रहा है।

जडेजा ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार
जडेजा ने अपनी पत्नी की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए लिखा कि मुझे आप पर और आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। मैं जानता हूं कि आप अच्छा कार्य करते हुए लोगों को प्रेरणा देती रहेंगी। गुजरात सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री आपकी सफलता की कामना करता हूं। जय हिंद। जडेजा ने इस बेहतरीन पोस्ट के साथ रिवाबा की शपथ समारोह के दौरान की एक तस्वीर भी शेयर की।
रिवाबा जडेजा ने साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वॉइन की थी। इसके बाद उन्होंने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में जामनगर सीट से जीत हासिल की और विधायक चुनी गईं। उनका विवाह रविंद्र जडेजा से साल 2016 में हुआ था, और उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम निध्याना जडेजा है। रिवाबा को शिक्षा मंत्रालय जैसा अहम पद मिलना दिखाता है कि बीजेपी उन्हें राज्य की राजनीति में एक बड़ी और अहम भूमिका के लिए तैयार कर रही है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम से बाहर हैं जडेजा
फिलहाल, रविंद्र जडेजा क्रिकेट से कुछ समय दूर हैं, क्योंकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, वह जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज़ में भारतीय टीम में वापसी करते दिख सकते हैं। यह सीरीज़ नवंबर-दिसंबर के दौरान होनी है, जहां जडेजा टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications