Ritika Sajdeh ने आरोन फिंच को किया सैल्यूट? रोहित शर्मा को लेकर ऑस्ट्रेलिया दिग्गज ने कही थी ये बात

Rohit Sharma Wife Ritika Sajdeh: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा हिस्सा नहीं ले सकते हैं। जिसके बाद भारत के दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने रोहित के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप से उबर रही भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए तैयार है।

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं रोहित शर्मा

तैयारियों के बीच टीम के कप्तान रोहित शर्मा की उपलब्धता पर सबकी नज़र है, क्योंकि निजी कारणों की वजह से शुरुआती मैच में उनकी मौजूदगी पर सस्पेंस बना हुआ है। रोहित दूसरी बार पिता बनने वाले हैं, जिसकी वजह से वह पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं।

Ritika Sajdeh 1

सुनील गावस्कर ने उठाया सवाल

भारत के दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने एक बयान में कहा कि जसप्रीत बुमराह को पूरी सीरीज के लिए कप्तानी सौंपी जानी चाहिए। गावस्कर की इस टिप्पणी पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच को आपत्ति जताई। उन्होंने यह कहा कि रोहित शर्मा को अपनी पत्नी के साथ रहना चाहिए, क्योंकि यह उनके परिवार के लिए एक खास अवसर है।

आरोन फिंच ने दिया ये जवाब

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर आरोन फिंच ने हाल ही में अराउंड द विकेट पॉडकास्ट पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में सनी से पूरी तरह असहमत हूं। रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं, और अगर उन्हें अपनी पत्नी के साथ इस खास समय में रहने की ज़रूरत है क्योंकि वह मां बनने वाली हैं, तो यह एक बेहद खूबसूरत पल है। उन्हें जितना समय चाहिए, वह ले सकते हैं।

रितिका ने किया रिएक्ट

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने 'सैल्यूट' इमोजी पोस्ट की और फिंच को टैग करते हुए उनके समझदारी भरे बात की तारीफ की। भारतीय टीम को 10 और 11 नवंबर को दो बैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होना है, जबकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर से शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+