दिनेश कार्तिक की मौजूदगी ने क्या सच में बढ़ा दी है ऋषभ पंत की टेंशन, जानिए भारतीय विकेटकीपर ने क्या कहा
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं।
15 अगस्त, नई दिल्ली। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। 28 अगस्त होने वाले इस हाईवोल्टेज मुकाबहले के लिए खिलाड़ी भी काफी एक्साइटेड हैं। दोनों ही देशों के खिलाड़ी इस मुकाबले को जीतकर एशिया कप का आगाज जीत के साथ करना चाहेंगे। वहीं भारतीय टीम के लिए एशिया कप को वर्ल्ड कप की तैयारियों की नजरों से देखा जा रहा है।
Recommended Video

क्रिकेट के दिग्गज उठा रहे हैं सवाल
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कुछ बातों का जिक्र किया है। पिछले कुछ दिनों में क्रिकेट के दिग्गजों ने ऋषभ पंत औ दिनेश कार्तिक के एक साथ टीम में होने पर सवाल खड़े किए थे। एक्सपर्ट्स की मानें तो दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत के टीम में होने से टीम का बैलेंस बिगड़ता है। लिहाजा इन दोनों में से किसी एक ही खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह देने की बात कही जा रही है।

ऋषभ पंत का सामने आया बयान
भारत ने पिछले कुछ टी-20 मैचों में कार्तिक और पंत दोनों को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। इस मामले पर अब ऋषभ पंत ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। हाल ही में पंत से पूछा गया कि क्या कार्तिक के आने से टीम में उनकी जगह पर खतरा है? इस पर पंत ने कहा कि हम दोनों ही मीडिया में चल रही बातों की तरफ अपना ध्यान नहीं देते हैं। हमारा काम टीम के लिए शत प्रतिशत देना है।

पंत और कार्तिक दोनों टीम में शामिल
उन्होंने कहा कि हम व्यक्तिगत रूप से हमेशा टीम को अपना 100 प्रतिशत देना चाहते हैं। इसके बाद कोच और कप्तान पर निर्भर करता है कि टीम किस खिलाड़ी से ज्यादा फायदा उठा सकती है। पंत ने साफ किया कि उन्हें दिनेश कार्तिक के टीम में होने से किसी तरह का खतरा महसूस नहीं होता है। बता दें कि पंत और कार्तिक दोनों को एशिया कप के लिए टीम में शामिल किया गया है।

कमाल के खिलाड़ी हैं पंत और कार्तिक
भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलने वाले ऋषभ पंत को भारत का फ्यूचर माना जा रहा है। पंत ने अपनी बल्लेबाजी और कीपिंग में काफी सुधार किया है। लिहाजा वह टीम की पहली पसंद हो सकते हैं। लेकिन इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि आईपीएल और उसके बाद से दिनेश कार्तिक ने टीम के लिए बहुत ही खूबसूरती के साथ फिनिशर की भूमिका निभाई है।












Click it and Unblock the Notifications