Rishabh Pant Health Updates: ऋषभ पंत की हालत पर दिग्गज क्रिकेटर लक्ष्मण ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए क्या कहा?
स्थानीय लोगों का कहना है कि पंत खुद ड्राइव कर रहे थे और गाड़ी चलाते समय शायद उन्हें झपकी आ गई थी,जिसके चलते उनकी कार हादसे की शिकार हो गई।

Rishab Pant Health Updates: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें सिर, पैर और पीठ पर चोटें आई हैं। पंत के एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और क्रिकेट प्रेमी उनके लिए काफी परेशान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वो सभी पंत के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण ने पंत की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

'शुक्र है कि वह खतरे से बाहर हैं'
वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया है कि 'ऋषभ पंत के लिए प्रार्थना करें, ऊपर वाले का शुक्र है कि वह खतरे से बाहर हैं, ऋषभ पंत की एक बहुत तेज रिकवरी की उम्मीद करता हूं,जल्दी ठीक हो जाओ चैंप'।

आज सुबह करीब 5:30 बजे हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंत की कार आज सुबह करीब 5:30 बजे रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर डिवाइडर से टकरा गई और फिर उसमें आग लग गई। जिस वक्त कार टकराई उस वक्त बहुत तेज आवाज हुई थी।
108 पर फोन किया गया: स्थानीय नागरिक
जिसे सुनकर स्थानीय लोग कार की ओर दौड़े और पंत को कार से बाहर निकाला और इसके बाद 108 पर फोन कर जानकारी दी और उन्हें रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

पंत खुद ड्राइव कर रहे थे!
स्थानीय लोगों का कहना है कि 'पंत खुद ड्राइव कर रहे थे और गाड़ी चलाते समय शायद उन्हें झपकी आ गई थी। उन्हें विंडोसीट तोड़कर निकाला गया था।'
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कही ये बात
पंत के एक्सीडेंट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा कि 'क्रिकेटर ऋषभ पंत का आज रुड़की के पास एक्सीडेंट हो गया। उन्हे आगे के इलाज के लिए देहरादून ले जाया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

पंत के लिए हर्षा भोगले ने किया Tweet
मशहूर क्रिकेट होस्ट हर्षा भोगेले ने भी पंत के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'मैं आज सुबह से ऋषभ पंत के बारे में सोच रहा हूं और उम्मीद कर रहा हूं कि वह ठीक हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगे।'
सैम बिलिंग्स ने मांगी दुआ
युवा विकेटकीपर सैम बिलिंग्स ने भी ऋषभ पंत के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है और कहा है कि 'उम्मीद करता हूं कि वो ठीक हैं।'












Click it and Unblock the Notifications