वर्ल्ड कप 2023 में ऋषभ पंत की होगी टीम में वापसी? BCCI ने फिटनेस पर की स्पेशल तैयारी

Rishabh Pant comeback for World Cup 2023: चोटिल होने के कारण ऋषभ पंत लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं।

Rishabh Pant comeback for World Cup 2023: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता रहा है। लंबे समय से वह भारत के लिए लगभग तीनों फॉर्मेट में खेल भी रहे हैं। पंत का प्रदर्शन टेस्ट में कमाल का रहा है, लेकिन वनडे और टी-20 में उन्हें अभी भी अपनी बल्लेबाजी पर काम करने की जरूरत है।

भयानक कार दुर्घटना: ऋषभ पंत लंबे समय से भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं। पिछले दिसंबर में एक भयानक कार दुर्घटना की वजह से ऋषभ पंत भारतीय टीम से बाहर हैं। टीम को उनकी कमी भी खल रही है। खासतौर पर टेस्ट में ऋषभ पंत ने जिस तरह से बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई है वह काबिले तारीफ है।

Rishabh Pant

वर्ल्ड कप 2023 में होगी वापसी: ऋषभ पंत की फिटनेस में तेजी से सुधार हो रहा है। पंत अपनी अपडेट अक्सर फैंस के सामने सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते रहते हैं। कई बार वह बिना किसी सहारे के चलते हुए भी नजर आ चुके हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई वनडे वर्ल्ड कप तक ऋषभ पंत को फिट देखना चाहती है।

बीसीसीआई की नजर: एनसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे ऋषभ पंत पर बीसीसीआई की नजरें बनी हुई है। बीसीसीआई पंत को वनडे वर्ल्ड कप टीम इंडिया का हिस्सा बनाना चाहती है। बीसीसीआई उन्हें वनडे वर्ल्ड कप की टीम में लेने के लिए गंभीरता से विचार कर रही है। ऐसा संभव होने के लिए वह अपनी तरफ से हर जरूरी कोशिश कर रही है।

पंत की फिटनेस में सुधार: ऋषभ पंत के जल्दी ठीक होने से बीसीसीआई और बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी भी हैरान है। पंत की फिटनेस में जैसा कि अनुमान लगाया गया था, उसके मुकाबले समय से पहले ही सुधार देखने को मिल रहा है। पंत ने हाल ही में बिना बैसाखी के चलना और बिना किसी सहारे के सीढ़ियां चढ़ना शुरू किया। अगर सब कुछ ठीक रहा तो पंत वनडे वर्ल्ड कप में टीम में दिखाई दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+