Rishabh Pant Comeback: इंडिया ए के कप्तान बने ऋषभ पंत, साउथ अफ्रीका के खिलाफ हो गया टीम का ऐलान!

Rishabh Pant Comeback: चोट के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे विकेटकीपरबल्लेबाज ऋषभ पंत मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। बीसीसीआई की चयन समिति ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ होने वाली अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला पंत की वापसी के संकेत है, जिससे उनके जल्द ही सीनियर टीम में शामिल होने का रास्ता साफ हो सकता है।

ऋषभ पंत को मिली इंडिया ए की कप्तानी (Rishabh Pant Comeback)

ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के बाद पैर की चोट के कारण टीम से बाहर होना पड़ा था। वह अब दो अनऑफिशियल टेस्ट और तीन अनऑफिशियल वनडे मैचों की सीरीज में टीम का नेतृत्व करेंगे, जिसके बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फुल-फ्लेज्ड सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, पंत की वापसी रणजी ट्रॉफी से होने की उम्मीद थी, लेकिन 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के दूसरे दौर के कारण वह दिल्ली के लिए नहीं खेल पाएंगे। इसके बजाय वह 30 अक्टूबर और 6 नवंबर से शुरू होने वाले दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों में कप्तानी करेंगे।

Rishabh Pant 1

भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान हैं पंत

ऋषभ पंत सीनियर टीम के टेस्ट उप-कप्तान भी रहे हैं। फिलहाल वह टीम का हिस्सा नहीं है, इसलिए टेस्ट टीम के उपकप्तान रविंद्र जडेजा को बनाया गया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऋषभ पंत की फिटनेस और फॉर्म पर चयनकर्ताओं की कड़ी नजर होगी। पहले और दूसरे चार दिवसीय मैचों के लिए टीम इंडिया 'ए' ने अलग-अलग स्क्वाड का चयन किया है, जिसमें कई नए और अनुभवी खिलाड़ियों को मौका मिला है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

पहले मैच की टीम में आयुष मात्रे, रजत पाटीदार, नारायण जगदीशन, और आयुष बदोनी जैसे युवा खिलाड़ी शामिल हैं। दूसरे मैच के लिए बड़े नाम टीम से जुड़ेंगे, जिनमें केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज जैसे सीनियर टीम के खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं ऋषभ पंत के अलावा साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, मानव सुथार और तनुश कोटियन दोनों मैचों में खेलेंगे।

पहले चार दिन के मैच के लिए इंडिया A टीम: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, मानव सुथार, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आयुष बडोनी, सारांश जैन।

दूसरे चार दिन के मैच के लिए इंडिया A टीम: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+