Rinku Singh प्रिया सरोज के साथ इस दिन लेंगे सात फेरे? कहां होगी शादी! कौन-कौन होगा शामिल
Rinku Singh Wedding News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं। कई बार तारीखों में बदलाव के बाद अब यह तय हुआ है कि जून 2026 में काशी (वाराणसी) के पावन तट पर यह कपल सात फेरे लेगा। रिंकू और प्रिया की सगाई पिछले साल 8 जून को लखनऊ में हुई थी।
कब और कहां होगी शादी? (Rinku Singh Wedding News)
रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह के अनुसार शादी की तारीखों को लेकर काफी समय से मंथन चल रहा था। इससे पहले नवंबर 2025 और फिर फरवरी 2026 की तारीखें तय की गई थीं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज टी20 विश्व कप और आईपीएल (IPL) के व्यस्त कार्यक्रम के चलते शादी को स्थगित करना पड़ा। अब आईपीएल समाप्त होने के बाद जून के महीने को अंतिम रूप दिया गया है। काशी में मुख्य समारोह के बाद उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

शामिल होंगे बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से जुड़े लोग
इस हाई-प्रोफाइल शादी की सबसे खास बात यह है कि इसे बेहद निजी और सिंपल रखने की कोशिश की जा रही है। इसका मुख्य कारण दोनों परिवारों की अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराएं और मित्रता है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं, जबकि रिंकू के कई करीबी मित्र और शुभचिंतक भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े हैं।
सगाई समारोह के दौरान झंडे और राजनीतिक पहचान को लेकर हुए छोटे-मोटे विवादों से सबक लेते हुए, काशी के मुख्य समारोह में केवल एक दर्जन करीबी परिजनों को ही आमंत्रित किया गया है। मकसद साफ है कि शादी के पवित्र माहौल में राजनीति हावी न हो सके।
कौन हैं सांसद प्रिया सरोज?
23 नवंबर 1998 को जन्मीं प्रिया सरोज वाराणसी के पिंडरा तहसील की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. एलएलबी (BA-LLB) की डिग्री हासिल की है। राजनीति उन्हें विरासत में मिली है; उनके पिता तूफानी सरोज तीन बार सांसद रह चुके हैं। प्रिया ने महज 25 साल की उम्र में मछलीशहर सीट से जीत दर्ज कर संसद तक का सफर तय किया।












Click it and Unblock the Notifications