रिंकू सिंह की शादी की डेट हुई फिक्स, प्रिया सरोज के साथ कब और कहां लेंगे 7 फेरे?

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दोनों के रिश्ते ने जिस तरह क्रिकेट और राजनीति, दोनों जगह सुर्खियां बटोरी हैं, उसके बाद अब शादी की तैयारियों को लेकर भी तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है। शादी की डेट फिक्स हो गई है।

इस खास रिश्ते में शुरुआत से ही कई दिलचस्प मोड़ रहे हैं। कभी शादी को लेकर अलग-अलग कयास लगाए गए, तो कभी आयोजन की जगह को लेकर चर्चा हुई। अब सामने आई जानकारी ने इन अटकलों को एक नई दिशा दे दी है। उत्तर प्रदेश में ही यह शादी होने वाली है।

Rinku Singh

शादी को लेकर क्या आया नया अपडेट?

रिपोर्ट के मुताबिक रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों परिवारों की ओर से तैयारियां शुरू किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। शादी के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को चुना गया है। यह शादी 4 दिसंबर को तय हुई है और यह रमाडा होटल में होगी।

दिलचस्प बात यह है कि लखनऊ इस जोड़ी के लिए नया शहर नहीं है। दोनों की सगाई भी यहीं हुई थी। हालांकि शादी की जगह को लेकर प्रिया सरोज की पहली पसंद अपना गांव था लेकिन उस तरह की व्यवस्था वहां होना संभव नहीं था।

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी कहानी

रिंकू और प्रिया की कहानी की शुरुआत भी काफी दिलचस्प तरीके से हुई थी। प्रिया ने पहले बताया था कि उनकी बहन के फूड पेज के प्रचार के सिलसिले में रिंकू से संपर्क करने की बात सामने आई थी। इसके बाद बातचीत आगे बढ़ी और दोनों के बीच रिश्ता बन गया।

पिछले साल हुई थी सगाई

पिछले साल लखनऊ में ही प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई हुई थी। इसके बाद रिंकू सिंह के पिता का निधन होने के कारण शादी में देरी हो गई। रिंकू के पिता का कैंसर से निधन हो गया था। अब दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+