Tilak Varma के बर्थडे पर कप्तान SKY ने लिया हैरान करने वाला फैसला, प्लेइंग 11 में रिंकू सिंह की एंट्री!

Birthday Boy Tilak Varma News: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बनाए हुए है और उसकी नजरें सीरीज जीत पर टिकी हैं। फिलहाल खराब मौसम की वजह से 4.5 ओवर के खेल के बाद मैच को रोक दिया गया है। मौसम सही होते ही दोबारा खेल शुरू किया जाएगा।

तिलक वर्मा की जगह रिंकू को मौका (Birthday Boy Tilak Varma News)

इस अहम मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है। मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया गया है, जबकि लगातार चार मैच खेलने वाले तिलक वर्मा को बाहर बैठाया गया है। रिंकू ने आखिरी बार भारत के लिए एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ विनिंग रन बनाए थे।

Tilak Varma 1

जन्मदिन वाले दिन बाहर हुए तिलक

दिलचस्प बात यह है कि आज तिलक वर्मा का 23वां जन्मदिन है, लेकिन खराब फॉर्म (पिछले तीन मैचों में 0, 29 और 5 रन) के कारण उन्हें आराम दिया गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मुकाबले के लिए अपनी अपरिवर्तित प्लेइंग इलेवन को बरकरार रखा है। पांचवें टी20 में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

कप्तान सूर्यकुमार के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका

गाबा में भारत का टी-20 रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। यहां खेले गए एकमात्र टी-20 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। अगर सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया आज ब्रिस्बेन में जीत हासिल करने में कामयाब होती है तो यह कप्तान के रूप में उनकी लगातार छठी टी-20 सीरीज जीत होगी, जो एक शानदार उपलब्धि होगी।

प्लेइंग इलेवन

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन द्वारशुइस, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+