Rinku-Priya: रिंकू सिंह की शादी में लगेगा दिग्गजों का मेला! विराट-शाहरुख समेत कई स्टार होंगे शामिल

Rinku Singh Priya Saroj Engagement: टीम इंडिया के फेमस फिनिशर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 8 जून को लखनऊ में उनकी सगाई समाजवादी पार्टी (SP) की मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज से होगी। इसके बाद 18 नवंबर को दोनों वाराणसी के एक फाइव स्टार होटल में सात फेरे लेंगे।

खास बात ये है कि इस ग्रैंड फंक्शन में क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया के कई बड़े स्टार एक साथ नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पहले ही रिंकू की शादी में आने और डांस करने का वादा कर चुके हैं।

रिंकू की सगाई एक स्टार-स्टडेड इवेंट होने जा रही है। खबर है कि विराट कोहली, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, अभिषेक नायर समेत कई बड़े दिग्गज इसमें शामिल हो सकते हैं।

Rinku Singh Priya Saroj

खासकर उत्तर प्रदेश से जुड़े क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथी खिलाड़ी भी इस फंक्शन में पहुंच सकते हैं।

दूल्हा-दुल्हन की तैयारियां जोरों पर, रिंकू पहनेंगे खास कोट-पैंट
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, रिंकू सिंह ने सगाई के लिए खास स्टाइलिश सूट सिलवाया है, जो लखनऊ के सेंटर प्वाइंट इलाके के एक पॉपुलर डिजाइनर ने तैयार किया है।

वहीं, दुल्हनिया प्रिया सरोज के लिए जेवर और साड़ियां बड़े शोरूम से खरीदी गई हैं। सगाई से पहले शनिवार को रिंकू सिंह अपनी फैमिली के साथ आशीर्वाद लेने कैंची धाम भी पहुंचे। उनके घर में फिलहाल शादी की तैयारियों को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

कौन हैं समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज
दरअसल, प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (SP) ने टिकट दिया था। वह तीन बार सांसद और वर्तमान विधायक रहे तूफानी सरोज की बेटी हैं। 2024 में उन्होंने भाजपा के बीपी सरोज को 35,850 मतों के अंतर से हराकर अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता।

रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर
रिंकू सिंह का टी20 क्रिकेट में शानदार सफर रहा है, खासकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में। उन्होंने 58 मैचों में 145.18 की स्ट्राइक रेट और 30.53 की औसत से 1099 रन बनाए हैं। 2023 के सीज़न में उनके फिनिशिंग टच ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।

टेस्ट क्रिकेट में अभी डेब्यू का इंतजार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिंकू ने भारत के लिए अब तक 33 टी20 मैचों में 546 रन बनाए हैं, जिनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 161.07 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है, जो उनकी अटैकिंग और मैच फिनिशर की भूमिका को दर्शाता है। वनडे में उन्होंने दो मुकाबले खेले हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेट में अभी उन्हें डेब्यू का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+