IPL 2025 Retention: दिवाली के दिन रिंकू सिंह पर पैसों की बारिश, गए 55 लाख वाले दिन, अब मिलेंगे इतने करोड़
IPL 2025 Retention: रिंकू सिंह ने केकेआर के लिए पिछले दो सालों में बेहतरीन बैटिंग की है। वह फिनिशर की भूमिका में होते हैं। रिंकू सिंह को मिलने वाली धन राशि को लेकर फैन्स में नाराजगी देखने को मिलती रही है। इतने धाकड़ खिलाड़ी को केकेआर में कम पैसे मिलते थे।
अब रिंकू सिंह के अच्छे दिन आ गए हैं। दिवाली के मौके पर रिंकू सिंह को बड़ा बोनस मिला है। केकेआर ने अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट में रिंकू सिंह को भी शामिल किया है। कुछ लाख रुपये में केकेआर के लिए खेलने वाले रिंकू के ऊपर पैसों की बारिश हुई है।

रिटेंशन लिस्ट में रिंकू सिंह को शामिल करते हुए केकेआर ने 55 लाख से काफी ज्यादा बड़ी राशि देने की घोषणा की है। रिंकू सिंह के 55 लाख रुपये फीस वाले दिन अब चले गए। वह अब बड़ी रकम वाले प्लेयर्स में शामिल हो गए हैं। वह अब करोड़पति हो गए हैं।
रिंकू को केकेआर से 13 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। रिटेंशन में रिंकू को इस बार प्राथमिकता में रखा गया है। केकेआर ने कुल छह प्लेयर्स रिटेन किये हैं। खास बात तो यह है कि रिंकू सिंह को रिटेंशन में सबसे ज्यादा राशि मिली है। वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल और सुनील नारेन को 12-12 करोड़ मिले हैं। अनकैप्ड प्लेयर रमनदीप को 4 करोड़ में रखा गया है।
पिछले सीजन टीम ने टाइटल जीता था और कप्तान श्रेयस अय्यर थे लेकिन इस बार वह टीम में शामिल नहीं किये गए हैं। बताया जा रहा है कि सैलरी को लेकर अय्यर की बात नहीं बनी। उन्होंने कुछ ज्यादा रकम की डिमांड की थी। इस वजह से उनको रिटेन नहीं किया जा सका।












Click it and Unblock the Notifications