रिंकू सिंह ने बहन पर लुटाया प्यार और पैसा, बेशकीमती गिफ्ट देकर जीत लिया दिल

Rinku Singh: भारतीय टीम के धाकड़ खिलाड़ी रिंकू सिंह को एशिया कप में यूएई जाने का मौका मिला था लेकिन वह ज्यादा नहीं खेल पाए। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में रिंकू सिंह को खेलने का मौका मिला था। चौके से रिंकू सिंह ने टीम को जीत दिलाई थी। घर आने के बाद उन्होंने बहन के लिए दिल जीतने वाला काम किया है।

रिंकू सिंह ने अपनी बहन को एक बेहद शानदार तोहफा दिया है। जिसकी जमकर तारीफ भी हो रही है। फैन्स का भी कहना है कि रिंकू सिंह ने दिल जीतने वाला काम किया है। बहन के साथ रिंकू सिंह के कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

rinku singh

दरअसल रिंकू ने अपनी बहन नेहा सिंह को इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट में दिया है। गिफ्ट आने के बाद रिंकू की बहन नेहा सिंह ने खुद ही सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। बहन ने अपने भाई को थैंक यू भी कहा। रिंकू और उनकी बहन ने लाल रंग के इस स्कूटर के साथ फोटो भी क्लिक किये हैं।

क्या है स्कूटर की कीमत?

Vida VX2 एक बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसकी कीमत BaaS मॉडल में ₹59,490 (Go) से शुरू होती है, जबकि बैटरी सहित वेरिएंट की कीमत ₹99,490 तक जाती है। इसमें 2.2 kWh से 3.4 kWh तक के बैटरी विकल्प मिलते हैं, जो 92 से 142 किमी की रेंज देते हैं। स्कूटर में ‎LED लाइट्स, डिजिटल डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह खासतौर पर शहर में रोजाना चलने वालों के लिए किफायती और सुविधाजनक विकल्प है।

Rinku Singh की कब होगी शादी

प्रिया सरोज से सगाई के बाद रिंकू सिंह की शादी इसी वर्ष नवंबर में होनी थी लेकिन अब वह पोस्टपोंड हो गई है। शायद अगले वर्ष दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रिंकू सिंह के सामने अब अगला असाइनमेंट ऑस्ट्रेलिया दौरा है, वहां टी20 सीरीज के लिए उनको टीम में शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+