Rinku Singh Father Death: रिंकू सिंह अब World Cup खैलेंगे या नहीं? WI के खिलाफ मैच से पहले BCCI से आया मैसेज!

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता, खानचंद सिंह का लीवर कैंसर (स्टेज-4) से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया है। इस दुखद घड़ी में रिंकू सिंह शुक्रवार सुबह 5 बजे चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, जहां से वे अपने पैतृक निवास अलीगढ़ पहुंचे और पिता खानचंद सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

बीसीसीआई (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया ने रिंकू के प्रस्थान की पुष्टि करते हुए कहा, 'बीसीसीआई की ओर से मैं रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। रिंकू सुबह 5 बजे चेन्नई से दिल्ली के लिए निकल हो गए। वह आज दोपहर कोलकाता जाने वाली टीम इंडिया की फ्लाइट में शामिल नहीं हुए।' सैकिया ने यह भी बताया कि रिंकू के बारे में कोई भी नया अपडेट जल्द ही शेयर किया जाएगा।

Rinku Singh

वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो' का मुकाबला

भारतीय टीम रविवार को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अगला सुपर-8 मैच खेलने वाली है। यह मैच भारत के लिए एक 'वर्चुअल क्वार्टरफाइनल' की तरह है, जिसे जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। रिंकू की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है।

गौरतलब है कि रिंकू अपने पिता की तबीयत बिगड़ने पर नोएडा के अस्पताल में उनके साथ थे, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले वे टीम से जुड़े थे। हालांकि, अब इस अपूरणीय क्षति के बाद वे वापस अपने घर लौट गए हैं। रिंकू के पिता को 21 फरवरी को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था। रिंकू सिंह, जो अपनी सादगी और पिता के संघर्षों की कहानियों के लिए जाने जाते हैं, आज अपने उसी 'सबसे बड़े हीरो' को अंतिम विदाई देने पहुंचे। पूरा खेल जगत और फैंस इस कठिन समय में रिंकू के साथ खड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+