Rinku Singh Family: पिता के निधन से सूना हुआ घर, गम में डूबा परिवार, जानें क्या करते हैं रिंकू के भाई-बहन?
Rinku Singh Family: आज भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनका पूरा परिवार गम के साए में डूबा हुआ है, क्रिकेटर के पिता खानचंद्र सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे, वो लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। इस खबर के सामने आने के बाद से अलीगढ़ सहित पूरे देश के खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
रिंकू सिंह आज जो कुछ भी हैं अपने खेल के दम पर हैं लेकिन सफलता का मुकाम हासिल करने में उनके साथ परिवार का सपोर्ट, पिता का संघर्ष और मां की दुआएं शामिल हैं। 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्मे रिंकू सिंह ने बचपन से ही आर्थिक तंगी झेली थी लेकिन इस समस्या से जूझते हुए भी उनका परिवार एक-दूसरे से बेहद जुड़ा हुआ रहा है।

उनके पिता खानचंद सिंह, एलपीजी गैस सिलेंडर डिलीवरीमैन का काम करते थे, कई सालों तक उनका परिवार गैस कंपनी द्वारा दिए गए दो कमरों के एक छोटे से फ्लैट में रहता था। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद, खानचंद सिंह ने अपने बच्चों की बुनियादी शिक्षा सुनिश्चित की।
'Rinku Singh को था क्रिकेट का शौक, पिता चाहते थे कि वो पढ़ाई करे'
'शुरुआत में, वह चाहते थे कि रिंकू क्रिकेट के बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। हालांकि, जब उन्होंने अपने बेटे का क्रिकेट के प्रति जुनून और प्रतिभा को देखा, तो वह उनके सबसे बड़े समर्थकों में से एक बन गए और जीवन भर उनका हौसला बढ़ाते रहे।'
Rinku Singh Family Hindi: मां बीना देवी हैं पूरे परिवार का सपोर्ट सिस्टम
रिंकू की मां बीना देवी, एक गृहिणी हैं, जिन्होंने उनकी सफलता में समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने मुश्किल समय में घर संभाला और परिवार का इमोशनल सपोर्ट सिस्टम बनी रहीं। रिंकू अक्सर अपनी यात्रा के दौरान मां के विश्वास और प्रार्थनाओं को अपनी शक्ति बताते आए हें। रिंकू सिंह ने अपने करियर की पहली कमाई से अपने मम्मी-पापा के लिए शानदार घर खरीदा था।

पांच भाई-बहनों में तीसरा स्थान है Rinku Singh का
रिंकू एक बड़े परिवार से आते हैं और पांच भाई-बहनों ( तीन भाई और दो बहनें) में तीसरे नंबर पर हैं। उनके बड़े भाई, सोनू और मुकुल हैं। कथित तौर पर उनका एक भाई ऑटो-रिक्शा चालक हैं, रिंकू के स्टार बनने से पहले वो घर को आर्थिक मदद देने के लिए ऑटो चलाते थे। जबकि उनके दूसरे भाई अलीगढ़ में ही छोटा-मौटा बिजनेस किया करते हैं। उनकी बहन नेहा के साथ भी उनके अच्छे रिश्ते हैं, जोसोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी कमाई से Land Rover डिफेंडर जैसी लक्ज़री कार खरीदी थी और YouTube सिल्वर प्ले बटन भी हासिल किया था।

'मैंने आज तक रिंकू को कभी क्रिकेट बैट नहीं खरीदा'
रिंकू सिंह का अलीगढ़ के एक छोटे से घर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक का उनका सफर काफी प्रेरणादायक रहा है, जिसमें उनका परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहा है। एक इंटरव्यू में गैस सिलेंडर पहुंचाने से लेकर मैदान के स्टैंड में खड़े होकर रिंकू के लिए तालियां बजाने वाले खानचंद्र सिंह ने कहा था कि 'उन्हें अपने बेटे पर नाज है।'
'शुरुआत में मैं उसे क्रिकेट के बजाय पढ़ने पर ध्यान देने को कहता था लेकिन बाद में जब मैंने उसका खेल के प्रति जूनून देखा तो मैंने उसे कभी नहीं रोका, आज उसने देश का नाम रौशन किया है, मुझे अफसोस है कि मैं आज तक उसे कभी क्रिकेट बैट खरीदकर नहीं दे पाया इसलिए नहीं कि मैं उसे देना नहीं चाहता था, बल्कि इसलिए कि मेरे पास उतने पैसे नहीं थे।'
प्रिया सरोज हैं मंगेतर, जल्दी होने वाली है शादी
रिंकू सिंह की सगाई समाजवादी पार्टी (SP) की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज के साथ 8 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में हुई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों इस साल शादी कर लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications