अरे हो गई रिंकू सिंह की शादी फिक्स, कब और कहां लेंगे 7 फेरे, बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ खान भी हो सकते हैं शामिल
Rinku Singh and Priya Saroj: भारतीय टीम के तूफानी क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई पिछले साल हुई थी। एक साल होने के बाद भी उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। रिंकू सिंह के पिता के निधन के कारण भी शादी में देरी हो गई लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आई है।
प्रिया सरोज ने खुद सामने आकर बताया है कि क्रिकेटर के साथ उनकी शादी कब होने वाली है। यह भी बताया है कि वेन्यू कहां हो सकता है। हाल ही में उनके एक इंटरव्यू में सभी बातों का जिक्र किया गया है। प्रिया ने यह भी बताया कि शुरुआती दौर में उनका भाई बात करता था लेकिन बाद में पता चला कि नीतीश राणा कॉल पर होते थे।

रिंकू सिंह की मंगेतर ने कहा कि उनके पिता चाहते थे कि वह इंटरकास्ट मैरिज नहीं करे। इस वजह से उन्होंने अपने पापा की बात पर चलते हुए ही सब कुछ करने का प्रयास किया है। रिंकू सिंह से सगाई होने पर वह काफी खुश हैं और अब शादी की तरफ बढ़ रही हैं।
कब और कहां होगी रिंकू-प्रिया की शादी
प्रिया सरोज ने कहा कि अभी तो मुहूर्त नहीं है लेकिन नवंबर या दिसंबर में हम दोनों की शादी होने वाली है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं चाहती थी कि घर में ही शादी हो लेकिन इतने लोगों के लिए जगह छोटी होगी इसलिए बनारस में शादी करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास बनारस या लखनऊ दो ही जगह हैं, हम बनारस में शादी करेंगे और वहां लोगों को बुला लेंगे।
रिंकू को नाम से नहीं बुलाती प्रिया
प्रिया ने यह भी बताया कि वह अपने मंगेतर का नाम नहीं लेती हैं। शॉर्ट फॉर्म से उनको बुलाती हैं। रिंकू को वह आरके बोलती हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पहले तो यही कहा था कि हमारी शादी नहीं हो सकती लेकिन जब उन्होंने बोला कि मैं भारतीय टीम में आ जाऊंगा, तब तो हो सकती है।
सपा सांसद ने यह भी बताया कि उनके पापा को पहले क्रिकेट के बारे में कुछ पता नहीं था। इसके बाद उन्होंने गेम को समझा कि ओवर में कितनी गेंद होती है, गेम कैसे खेलते हैं। अब वह मुकाबला देखते हैं। जब भी मैच होता है और वह कोई काम भी कर रहे होते हैं, तो मैच देखते हैं। वह कोई मुकाबला अब नहीं छोड़ते हैं।
शाहरुख़ खान ने शादी में आने का क्यों कहा?
शाहरुख़ खान ने एक बार रिंकू को कहा था कि मैं तुम्हारी शादी में आऊंगा। वह प्रिया के साथ होने वाली शादी के बारे में ही कह रहे थे। उस समय रिंकू और प्रिया सिंह की बातें होती थीं। गुपचुप होने वाली ये बातें सगाई और अब शादी तक पहुंच गई हैं। फैंस को बस अब दूल्हा रिंकू देखने का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications
