T20 WC में भारत की किस्मत बताकर पोंटिंग ने पाकिस्तान की भी 'कुंडली' खोली, निकली एक गड़बड़ी
नई दिल्ली, 26 जुलाई: टी20 वर्ल्ड की एक और डोज हमको इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिलेगी। इस प्रतियोगिता के बारे में बहुत चर्चाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं। टी20 फॉर्मेट अपने बड़े भाई वनडे को सताने के लिए भी चर्चाओं में है, बेन स्टोक्स को इसके लिए अतिरिक्त धन्यवाद।
एक टी20 वर्ल्ड कप पिछले साल यूएई में हुआ था जिसको ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। इस बार कंगारू अपनी धरती पर और बड़े दावेदार होने चाहिए। इसलिए पोंटिंग ने अपनी नेशनल टीम को खिताब की रक्षा करने वाली टीम करार दिया है।

भारत की भी किस्मत बताई, ऑस्ट्रेलिया की भी
पोंटिंग ने बता दिया की वर्ल्ड कप फाइनल तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही होने जा रहा है। पंडित लोग इस प्रारूप में पाकिस्तान को भी मजूबत मानते हैं। इस बार भी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला है। पोंटिंग ऐसे शख्स हैं जो दिल्ली कैपिटल्स के कोच के रूप में टी20 क्रिकेट को बहुत करीब से देखते हैं। उनको आईपीएल का शानदार कोच माना जाता है। पोंटिंग की राय की अपनी अहमियत है। पंटर ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल होगा, तो बात में दम ही लगता है।

पाकिस्तान का क्या होगा
लेकिन सवाल यह है कि कट्टर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान का क्या होगा, जो अपने करिश्माई कप्तान बाबर आजम के बल्ले पर बहुत भरोसा कर सकता है?
पोंटिंग ने विश्व कप में पड़ोसियों के नसीब पर भी बात की है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने पाकिस्तान की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए हैं। उनका मानना है कि अगर उनके कप्तान बाबर आजम बड़ा स्कोर करने में विफल रहते हैं तो पाकिस्तान में वो ताकत नहीं होगी।

एक गड़बड़ी निकली
संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप में पाकिस्तान सेमीफाइनल के दौर में पहुंचा था और वे वर्तमान में ICC T20I टीमों के चार्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
बाबर T20I और ODI दोनों में ICC बल्लेबाजों के चार्ट में पहले स्थान पर है। इस समय तो बाबर प्रचंड फॉर्म में हैं। उनका फॉर्म आगामी विश्व कप में पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण होगा और दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान रिकी इससे सहमत हैं कि बाबर का बल्ला नहीं चला तो ट्रॉफी नहीं मिलेगी।

..तो मुझे नहीं लगता कि वे जीत सकते हैं
रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू के एक एपिसोड में कहा, "अगर बाबर नहीं खेल पाए, तो मुझे नहीं लगता कि वे जीत सकते हैं। मैंने उसे कुछ साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में करीब से और व्यक्तिगत रूप से देखा था वह शायद पिछले कुछ वर्षों में बेहतर और बेहतर हुआ है।"
पाकिस्तान को 2021 संस्करण के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया द्वारा ही बाहर कर दिया गया था। बाबर ने विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के साथ एक बड़ी उम्मीद जगाई है, जो ICC T20I बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया में होगी पाकिस्तान को दिग्गज
पोंटिंग का यह भी मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई विकेटों पर स्पिन गेंदबाजों की भूमिका मुश्किल होगी और यहीं पर एशियाई दिग्गज संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बहुत महत्वपूर्ण हैं और उनके नए गेंदबाज बहुत महत्वपूर्ण हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में स्पिन गेंदबाज की भूमिका विकेट के साथ थोड़ी अधिक कठिन हो सकती है जो शायद उन्हें सहायता नहीं देगी।"












Click it and Unblock the Notifications