बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इन बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर सकते हैं भारतीय खिलाड़ी, कोहली पूरे करेंगे 25 हजार रन

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज 9 फरवरी से हो रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में कुल चार टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज 9 फरवरी से नागपुर में हो रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इस अहम सीरीज का यह 16वां एडिशन है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस सीरीज के जरिए WTC 2023 का दूसरा फाइनलिस्ट तय होगा। इसके अलावा इस सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो सकते हैं। आइए आपको उन रिकॉर्डस् के बारे में विस्तार से बताते हैं जो इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टूट सकते हैं।

कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे 25 हजार रन पूरे!

कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे 25 हजार रन पूरे!

टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली से हर हिंदुस्तानी इस सीरीज में खास उम्मीदें लगाकर बैठा है। विराट वैसे भी इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। विराट कोहली के पास इस सीरीज में अपने 25 हजार इंटरनेशनल रन पूरे करने का मौका होगा। कोहली ऐसा करने से सिर्फ 64 रन दूर हैं। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में कोहली के बल्ले से इतने रन तो निकल ही जाएंगे। ऐसे में कोहली इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर ही लेंगे। कोहली अगर 25 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर लेते हैं तो वो ऐसा करने वाले दुनिया के छठवें और दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

इसके अलावा विराट कोहली घर में 4 हजार टेस्ट रन भी पूरे कर सकते हैं। कोहली से पहले सचिन, द्रविड़, गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग के नाम यह उपलब्धि दर्ज है। फिलहाल कोहली के नाम 46 मैचों में 3,847 रन बनाए हैं।

पुजारा भी बना सकते हैं एक बड़ा रिकॉर्ड

पुजारा भी बना सकते हैं एक बड़ा रिकॉर्ड

टीम इंडिया की 'द वॉल' चेतेश्वर पुजारा के लिए भी यह सीरीज बेहद अहम होगी, क्योंकि पुजारा इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 2000 टेस्ट रन पूरे कर सकते हैं। ऐसे करने वाले वो चौथे भारतीय बल्लेबाज होंगे। अभी पुजारा ने 20 मैचों में 1,893 रन बनाए हैं। उनके पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गजों के नाम यह मुकाम है। पुजारा ऐसा करने से सिर्फ 107 रन दूर हैं।

अश्विन के पूरे होंगे 450 टेस्ट विकेट?

अश्विन के पूरे होंगे 450 टेस्ट विकेट?

भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन के लिए यह सीरीज बहुत ही खास है, क्योंकि इस सीरीज में अश्विन के पास अपने 450 टेस्ट विकेट पूरे करने का अवसर है। अश्विन 450 विकेट पूरे करने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। अश्विन अगर ऐसा कर लेते हैं तो वो सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। इसके अलावा अश्विन की नजरें अनिल कुंबले के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में लिए गए सबसे अधिक विकेटों के रिकॉर्ड पर भी होगी। कुंबले के नाम इस ट्रॉफी में 111 विकेट हैं। वहीं अश्विन के नाम 89 विकेट हैं।

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा

करीब 6 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे कर सकते हैं। जडेजा अगरे ऐसा कर लेते हैं तो वो इस लैंडमार्क पर पहुंचने वाले आठवें भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। जडेजा अभी तक 60 मैचों में 24.71 की इकोनॉमी से 242 टेस्ट विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूपों में 400 विकेट लेने से सिर्फ एक विकेट दूर है। इससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ नौवें भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+