RCB vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी का मास्टरस्ट्रोक, प्लेऑफ़ से पहले की शानदार टेस्टिंग
RCB vs SRH: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हरा दिया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में आरसीबी की टीम 4 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी।
आरसीबी की अप्रोच की बात करें, तो इसे स्मार्ट ही कहना चाहिए, जिसके पीछे कुछ लॉजिक भी हैं। बैटिंग में ऊपरी क्रम से लेकर अन्य प्लेयर्स से लेकर बड़े स्कोर का पीछा करने तक की रणनीति आने वाले प्लेऑफ़ मैचों के लिए बेहतर थी।

वेंकटेश अय्यर के साथ स्मार्ट गेम
इस मैच में बेंगलुरु की सबसे बड़ी और बुद्धिमानी भरी रणनीति वेंकटेश अय्यर को ओपनिंग पर भेजना था। आरसीबी पहले ही 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है और इस मैच को हारने के बाद भी उनके शीर्ष स्थान पर कोई फर्क नहीं पड़ना था। ऐसे में प्लेऑफ के नॉकआउट मुकाबलों से ठीक पहले वेंकटेश अय्यर को टॉप ऑर्डर में भेजकर आजमाना एक बेहतरीन फैसला साबित हुआ।
अय्यर ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए मात्र 19 गेंदों में 44 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 शानदार छक्के जड़े। इस प्रयोग ने टीम मैनेजमेंट को यह भरोसा दे दिया है कि जरूरत पड़ने पर प्लेऑफ में वे अय्यर को ऊपर प्रमोट कर सकते हैं।
बल्लेबाजों का तूफानी रुख
सिर्फ अय्यर ही नहीं, बल्कि आरसीबी के बाकी बल्लेबाजों ने भी इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने के लिए पूरी तरह से आक्रामक रवैया अपनाया। हालांकि 256 रनों का टारगेट टी20 क्रिकेट में बेहद बड़ा और मानसिक दबाव बनाने वाला होता है। विराट कोहली के जल्दी आउट होने के बाद भी रजत पाटीदार ने 56 रन और क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 41 रन बनाकर तेजी से रन बनाने का सिलसिला जारी रखा।
पूरी टीम ने अंत तक एक जुझारू अप्रोच दिखाई और टीम को 200 के स्कोर तक पहुंचायाया। हार के बावजूद टीम मैनेजमेंट के लिए राहत की बात यह रही कि बल्लेबाजी इकाई ने पूरी ताकत दिखाई और बिना किसी बड़े कोलैप्स के खेल को खत्म किया। आरसीबी की बैटिंग चेज करते हुए लड़खड़ाई नहीं, जो अच्छी बात है।
गेंदबाजों को सुधार का मिलेगा मौका
इस मुकाबले का सबसे बड़ा फायदा आरसीबी को अपनी गेंदबाजी की कमजोरियों को समझने के रूप में मिला है। हैदराबाद के बल्लेबाजों के सामने बेंगलुरु के लगभग सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। भुवनेश्वर कुमार, रासिम सलाम और जोश हेजलवुड जैसे मुख्य गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। हालांकि प्लेऑफ के दबाव वाले मैचों से पहले इस तरह की धुनाई होना टीम के लिए एक वरदान साबित हो सकती है। गेंदबाजों के इस प्रदर्शन से टीम को यह साफ समझ आ गया है कि आगामी नॉकआउट मैचों में उन्हें अपनी लाइन लेंथ और रणनीतियों में कहां सुधार करने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications