RCB vs RR: किंग कोहली ने बल्ले से बरपाया कहर, तूफानी पारी खेल खड़ा किया बड़ा स्कोर
RCB vs RR: विराट कोहली का बल्ला इस आईपीएल में नियमित चल रहा है। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के फैन्स का खूब मनोरंजन किया है और आज भी राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की उन्होंने बखिया उधेड़कर रख डाली।
कोहली ने इस सीजन आईपीएल में अपनी चौथी फिफ्टी जमा डाली। फिलिप साल्ट के साथ बैटिंग करने के लिए आए कोहली ने आते ही अपने तीखे तेवर दिखाए और गेंदबाजों के ऊपर कहर बनकर टूट पड़े। घरेलू मैदान पर उन्होंने रॉयल्स के सभी गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया।

कोहली ने साल्ट के साथ पहले विकेट के लिए 61 रनों की भागीदारी की लेकिन साल्ट 26 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। हालांकि कोहली को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और उनके बल्ले से लगातार रन आते चले गए। इस सीजन की पांचवीं फिफ्टी उनके बल्ले से आई।
RCB vs RR: कोहली का धमाका
कोहली ने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के जमाए और 42 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों की पारी खेली। उनके अलावा देवदत्त पडीक्कल भी चुप नहीं बैठे और तहलका मचा दिया। वह 27 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए।
RCB vs RR: कप्तान रहे फ्लॉप
हालांकि रजत पाटीदार का बल्ला इस मुकाबले में नहीं चल पाया, वह 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए लेकिन टिम डेविड और जितेश शर्मा अंतिम समय में क्रीज पर थे। दोनों ने मिलकर कुछ आकर्षक शॉट जड़ते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया।
जितेश-डेविड का फिनिश
डेविड ने 15 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली। जितेश अपनी पारी के दौरान नाबाद लौटे। उन्होंने 10 गेंदों का सामना कर 20 रन बनाए और आरसीबी को 5 विकेट पर 205 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज संदीप शर्मा रहे, उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा आर्चर और हसारंगा दोनों को 1-1 विकेट हासिल हुआ।












Click it and Unblock the Notifications