RCB vs PBKS: आरसीबी-पंजाब फाइनल में गेम पलटने वाले 2 खिलाड़ी, एक बना हीरो तो दूसरा विलेन
RCB vs PBKS: जैसे किसी फिल्म में हीरो और विलेन होते हैं, उसी तरह आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल के फाइनल मैच में भी एक हीरो और एक विलेन देखने को मिला। आरसीबी ने फाइनल मैच में पंजाब किंग्स को पराजित करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया।
आईपीएल के 18 सालों में आरसीबी ने अपना पहला खिताब हासिल किया है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के पास भी इसी तरह का इतिहास रचने का मौका था लेकिन उनकी किस्मत में ऐसा नहीं था। मुकाबला बेहद करीबी रहा, यह किसी भी तरफ जा सकता था।

पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी ने 9 विकेट पर 190 रनों का स्कोर हासिल किया था। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए पंजाब किंग्स 184 रनों के आंकड़े तक ही पहुँच पाई थी। पंजाब किंग्स 6 रन पीछे रह गई और प्रीति जिंटा का दिल टूट गया, पंजाब की हार के लिए एक खिलाड़ी सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। उसे मैच का विलेन कहा जा सकता है।
पंजाब किंग्स को हराने वाला खिलाड़ी
यहाँ नेहल वढ़ेरा के प्रदर्शन पर बात करनी होगी। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तूफानी 48 रन बना पंजाब को फाइनल तक का टिकट हासिल करने में मदद की थी लेकिन फाइनल में आरसीबी के खिलाफ धीमी बैटिंग कर हार का जिम्मेदार बन गए। नेहल वढेरा ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 15 रन बनाए। अगर वह थोड़ा भी तेज खेलते, तो पंजाब को 6 रनों से पराजय नहीं मिलती, बल्कि ट्रॉफी हाथ में होती।
आरसीबी को टाइटल दिलाने वाला प्लेयर
अब बात उस खिलाड़ी की करनी जरूरी है, जिसने अपनी धमाकेदार गेंदबाजी से आरसीबी को जीत दिलाने का काम किया और रातोंरात हीरो बन गया। क्रुणाल पांड्या ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए 17 रन खर्च करते हुए 2 विकेट झटके। पांड्या का यह अहम स्पेल आरसीबी के काम आया और टीम ने छह रन से जीत दर्ज की। इस तरह क्रुणाल पांड्या इस मैच में हीरो रहे और वढेरा विलेन बन गए।












Click it and Unblock the Notifications