Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

RCB vs GT: आरसीबी की किसने तोड़ी कमर? इन 3 कारणों से टीम को घर में मिली करारी शिकस्त

RCB vs GT Turning Points: आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी पहली बार अपने घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने के लिए मैदान पर उतरी और सामने गुजरात टाइटंस की टीम थी। गुजरात के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की बैटिंग यूनिट ने निराश किया।

विराट कोहली के बल्ले से रन आने की उम्मीद थी लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए और 7 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके अलावा फिल साल्ट, देवदत्त पडीक्कल और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी भी सस्ते में आउट होकर चलते बने। लिविंगस्टोन ने 54 रन बनाए और आरसीबी का स्कोर 8 विकेट पर 169 तक पहुंचा। गुजरात ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

rcb vs gt

सिराज ने गुजरात के लिए बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा साई सुदर्शन ने भी 2 विकेट अपने नाम किये। मुकाबले के तीन बड़े टर्निंग पॉइंट्स रहे, उनके बारे में जानना जरूरी है।

सिराज ने बरपाया कहर

पिछले सीजन तक आरसीबी से खेलने वाले मोहम्मद सिराज इस बार गुजरात में थे और नई गेंद से उन्होंने दो विकेट लेकर आरसीबी की कमर तोड़ डाली। 3 ओवर उन्होंने पावरप्ले में किये। इसके बाद एक विकेट अंतिम समय में लेकर कुल 3 लेकर उन्होंने धमाल मचा दिया और उनकी गेंदबाजी का काफी प्रभाव इस मुकाबले में रहा।

साई किशोर की गेंदबाज

सिराज ने तेज गेंदबाजी में जो काम किया, वही कार्य साई किशोर ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से किया और कुल 2 विकेट लेकर रन रोकने का काम किया। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में कुल 22 रन खर्च किये। बेंगलुरु की छोटी बाउंड्री में यह कारनामा काफी मायने रखता है।

Take a Poll

बटलर की धुआंधार पारी

पहला विकेट गिल के रूप में गिरने के बाद गुजरात की पारी बटलर ने संभाली। उनके साथ साई सुदर्शन क्रीज पर थे। बतौर सीनियर खिलाड़ी होने के नाते बटलर इस गेम को अंत तक लेकर गए और फिनिश कर दिया। उन्होंने 39 गेंदों में नाबाद 73 रनों की पारी खेल आरसीबी को गेम में आने का मौका नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+